जब रितेश देशमुख को पैपराजी ने उधार दिए पैसे, एक्टर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

जब रितेश देशमुख को पैपराजी ने उधार दिए पैसे, एक्टर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

जब रितेश देशमुख को पैपराजी ने उधार दिए पैसे, एक्टर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

रितेश ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. उनका ह्यूमर और डाउन टू अर्थ नेचर हर किसी को पसंद है. पैपराजी के साथ भी रितेश काफी अच्छे से पेश आते हैं. हाल ही में एक्टर ने पैपराजी के साथ हुआ अपना एक किस्सा शेयर किया है, जो काफी दिलचस्प है. रितेश ने कहा कि सब कहते हैं कि पैपराजी पैसे लेते हैं. लेकिन मुझे को एक पैपराजी ने पैसे दिए थे. जी हां, एक्टर ने खुलासा किया है कि अभी कुछ दिनों पहले ही उन्हें कैश पैसों की जरूरत पड़ गई थी, जिसमें पैपराजी ने उनकी मदद की थी.

यह किस्सा मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर का है, जब रितेश एक बच्चे की मदद करना चाहते थे. लेकिन उनके पास कैश नहीं था. इस दौरान एक ऐसे पपराजी ने उनकी मदद की, जिनसे रितेश पहले कभी नहीं मिले थे. रितेश ने बताया कि उस पपराजी की छोटी सी मदद उन्हें आज भी याद है.

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार की समुक में मुक्केबाज की एंट्री, सनी देओल से ले चुका पंगा

रितेश ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

रितेश ने बताया कि एक बच्चा 100 रुपये की कोई चीज बेच रहा था. वह उसे खरीदना चाहते थे, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे. ऐसे में उनकी पैपराजी ने मदद की थी और उन्हें पैसे दिए थे. उन्होंने कहा, आजकल आप इतने कैशलेस हो गए हैं… मैं पैसे लेकर नहीं चलता. अब तो सब कुछ डिजिटल हो गया है.. इसके बाद रितेश ने अपने ड्राइवर से पूछा, सौ रुपये छुट्टे हैं क्या? लेकिन ड्राइवर के पास भी पैसे नहीं थे. फिर रितेश ने बच्चे से पूछा कि क्या उसके पास Google Pay है, क्योंकि आजकल कई बच्चे सामान बेचते समय QR कोड भी रखते हैं. लेकिन बच्चे ने कहा, GPay नहीं है मेरे पास.

पपराजी ने आगे बढ़कर की मदद

रितेश ने उस पपराजी को याद करते हुए कहा, एक पपराजी ने मेरी मदद की. उस वक्त मैं उनका नाम नहीं जानता था. अब मुझे लगता है कि उनका नाम सुशील मोहिते है. अगर मैं गलत हूं तो मुझे माफ करिए. उन्होंने कहा, मैं देता हूं. इसके बाद वहां का माहौल थोड़ा अफरा-तफरी वाला हो गया. गाड़ियां हॉर्न बजा रही थीं और मीडिया के लोग भी आसपास मौजूद थे. रितेश ने उस पपराजी से उनका GPay नंबर मांगा, ताकि वह 100 रुपये वापस कर सकें. लेकिन उन्होंने कहा, नहीं, रहने दो. रितेश ने बताया कि इसके बाद वह पपराजी उन्हें दोबारा नहीं मिल पाए. इसलिए कार में बैठने से पहले उन्होंने उनकी एक तस्वीर क्लिक कर ली.

इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ढूंढा नंबर

कार में बैठने के बाद रितेश की पत्नी जेनेलिया ने उनसे पूछा कि अब वह क्या करने वाले हैं. रितेश ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उस पपराजी का नंबर कैसे मिलेगा. आखिरकार उन्होंने उनकी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर दी. रितेश ने कहा, मैंने अपनी स्टोरी पर लिखा कि मैं उनका पैसा देना चाहता हूं. मुझे उन्हें पैसे वापस करने है. आखिरकार मुझे उनका नंबर मिल गया.

इसके बाद रितेश ने सुशील से संपर्क किया और उन्हें धन्यवाद दिया. उन्होंने दोबारा 100 रुपये लौटाने की बात कही. हालांकि, पपराजी ने शुरुआत में पैसे लेने से मना कर दिया, लेकिन रितेश ने कहा कि वह पैसे वापस करना चाहते थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि यह उनकी तरफ से लौटाना जरूरी है. आखिरकार उन्होंने पैसे वापस कर दिए.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है.

कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *