‘जय श्री राम बोलो आसिम भाई’, विशाल का पलटवार, एक्टर्स की लड़ाई में धर्म की एंट्री? – Vishal aditya singh asked asim riaz to chant jai shree ram fued turning into religious battle tmova

‘जय श्री राम बोलो आसिम भाई’, विशाल का पलटवार, एक्टर्स की लड़ाई में धर्म की एंट्री? – Vishal aditya singh asked asim riaz to chant jai shree ram fued turning into religious battle tmova

टीवी और रियलिटी शो की दुनिया में ड्रामा खत्म होने का नाम ही नहीं लेता. अब इस ड्रामे में आसिम रियाज और विशाल आदित्य सिंह आमने-सामने आ गए हैं. सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोनों की तकरार अब इतनी आगे बढ़ गई है कि बात एक्स-गर्लफ्रेंड से लेकर सिंगिंग टैलेंट, साइकेट्रिस्ट और जिम तक पहुंच गई है.

मामला तब गरम हुआ जब आसिम रियाज ने विशाल आदित्य सिंह पर निशाना साधते हुए उनके पुराने विवाद का जिक्र कर दिया. जवाब में विशाल ने भी ऐसा पलटवार किया कि सोशल मीडिया पर दोनों की जुबानी जंग चर्चा का विषय बन गई.

आसिम ने विशाल के पुराने विवाद पर मारा ताना

आसिम रियाज ने X पर विशाल को टैग करते हुए लिखा कि उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड द्वारा नेशनल टीवी पर पैन से पीटे जाने की घटना ने उन पर ‘परमानेंट डैमेज’ छोड़ दिया है.

आसिम ने विशाल से कहा कि वह हर जगह उनका नाम लेना बंद करें और अगर उनका ध्यान चाहिए तो पॉडकास्ट या मीडिया में बात करने के बजाय सीधे उन्हें DM करें. इतना ही नहीं, आसिम ने तंज कसते हुए यह भी कह दिया कि वह उनके लिए किसी साइकेट्रिस्ट को ढूंढने की पूरी कोशिश करेंगे. एक सोशल मीडिया पोस्ट में आसिम ने पुराना विवाद भी उछाल दिया और विशाल की मानसिक स्थिति पर भी तंज कस दिया.

विशाल ने भी नहीं छोड़ा मौका, आसिम की पहचान पर कसा तंज

आसिम की इस पोस्ट के बाद विशाल आदित्य सिंह ने भी करारा जवाब दिया. उन्होंने X पर लिखा कि आसिम की पहचान अब सिर्फ ‘एक्स-बिग बॉस कंटेस्टेंट’ रह गई है और आगे भी यही उनकी पहचान रहने वाली है.

इसके बाद विशाल ने आसिम के ‘साइकेट्रिस्ट’ वाले कमेंट का भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि आसिम उन्हें साइकेट्रिस्ट का नंबर भेज दें और बदले में वह उन्हें सुरेश वाडकर म्यूजिक स्कूल का नंबर भेजेंगे. साथ ही उन्होंने एक जिम का कूपन देने की बात भी कही. मतलब साफ था- आसिम ने अगर मानसिक स्वास्थ्य पर तंज मारा, तो विशाल ने उनकी सिंगिंग और फिटनेस को निशाने पर लेने में देर नहीं की.

सिंगिंग से लेकर बॉडी तक… विशाल ने आसिम पर लगाए तंज

विशाल यहीं नहीं रुके. उन्होंने आसिम की बॉडी को लेकर भी एक ऐसा कमेंट किया, जिसने विवाद को और मसालेदार बना दिया. आसिम की फिटनेस को लेकर इशारा करते हुए विशाल ने लिखा कि एक इंजेक्शन से सिर्फ बॉडी बनती है, दिमाग के लिए भी कुछ देखना चाहिए इसके बाद उन्होंने आसिम के रैप को 0 फीसदी और ‘बकवास करने के टैलेंट’ को 100 फीसदी बताया. दोनों के बीच शुरू हुई बहस अब पर्सनल कमेंट्स और प्रोफेशनल स्किल्स तक पहुंच चुकी थी.

आसिम-विशाल की लड़ाई अब कहां जाएगी?

एक तरफ आसिम रियाज हैं, जो अपने पोस्ट में विशाल के पुराने विवाद से लेकर उनके व्यवहार तक पर निशाना साध रहे हैं. दूसरी तरफ विशाल आदित्य सिंह हैं, जिन्होंने जवाब में आसिम की पहचान, रैप, फिटनेस और यहां तक कि म्यूजिक ट्रेनिंग तक पर तंज कस दिया है.

ऊपर से हिना-रुबीना को लेकर आसिम की अलग पोस्ट… यानी रियलिटी टीवी की दुनिया का ये ड्रामा फिलहाल थमने के मूड में नजर नहीं आ रहा. अब देखना दिलचस्प होगा कि ये सोशल मीडिया की जुबानी जंग यहीं रुकती है या फिर दोनों सितारे अगला राउंड और भी ज्यादा तगड़े वार के साथ शुरू करते हैं.

—- समाप्त —-

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *