‘जो अपने पति को मारने की…’ सुनीता आहूजा को लेकर गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी ने किया चौंकाने वाला दावा

‘जो अपने पति को मारने की…’ सुनीता आहूजा को लेकर गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी ने किया चौंकाने वाला दावा

‘जो अपने पति को मारने की…’ सुनीता आहूजा को लेकर गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी ने किया चौंकाने वाला दावा

कोमल ने लगाए आरोप

गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के अफेयर को लेकर चल रही चर्चा फिलहाल थमती नजर नहीं आ रही है. हाल ही में वो गोविंदा संग लालबागचा राजा के दर्शन करने भी पहुंची थीं. दोनों को साथ देखकर सुनीता ने भी बिना नाम लिए एक्टर पर तंज कसा था. वहीं, लगातार सुनीता गोविंदा और कोमल को लेकर बातें कर रही हैं. अब कोमल ने पहली बार इस पूरे मुद्दे पर अपनी बात रखी है और सुनीता आहूजा पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. जी हां, कोमल रानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुनीता आहूजा को लेकर कुछ गंभीर बातें लिखीं और उनके हालिया बयान पर निशाना साधा है.

दरअसल, जब गोविंदा और कोमल के लालबागचा राजा के दर्शन करने के बाद सुनीता दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंची थीं. वहां से सामने आए एक वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना गया, मेरा घर टूट रहा है, बिना किसी वजह के. अब इसी बयान पर कोमल ने अपना रिएक्शन दिया है और बताया है कि जो घर पहले से ही टूटा हुआ है उसे कोई क्या तोड़ेगा.

ये भी पढ़ें: Dragon: जूनियर NTR की ड्रैगन में धमाल मचाएंगे शाहिद कपूर, फाइनल हो गया लुक, कब शुरू होगी शूटिंग?

कोमल ने लगाए सुनीता पर आरोप

कोमल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, जो औरत सालों से अपने ही पति को जान से मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बद्दुआएं किसी को नहीं लगतीं. जो घर पहले से ही टूटा हुआ है, उसे कोई इंसान नहीं तोड़ सकता. हमारे देश के लोग इतने बेवकूफ नहीं हैं कि किसी के सिर्फ यह कह देने पर कौवे के पीछे भागने लगें कि कौवा तुम्हारा कान लेकर उड़ गया है. उन्होंने आगे लिखा कि उन्हें समझ नहीं आता कि कोई महिला किस तरह के दर्द से गुजर रही है, जहां उस दर्द को ठीक करने की कोशिश करने के बजाय उसे सबके सामने दिखाना ज्यादा पसंद किया जा रहा है. कोमल ने सवाल उठाया कि क्या यह वाकई दर्द है या फिर सोच-समझकर बनाई गई कोई साजिश है.

Komal Story

गोविंदा को मानसिक तौर पर परेशान कर रहीं सुनीता

कोमल ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि किसी पुरुष को लगातार मानसिक रूप से परेशान करना, उसे काम करने से रोकना, घर पर बैठने के लिए मजबूर करना, उसे पूरी तरह अकेला कर देना और इस हद तक पहुंचा देना कि वह मौत के करीब चला जाए, किसी अच्छी और समर्पित पत्नी का व्यवहार नहीं हो सकता. उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसी महिलाएं मानसिक रूप से परेशान हैं या फिर इतनी चालाक हैं कि उन्हें पता है कि जो काम बंद दरवाजों के पीछे नहीं कर पाईं, उसे सार्वजनिक होकर लोगों की सहानुभूति हासिल करके किया जा सकता है. कोमल ने आगे कहा कि उनके नाम का इस्तेमाल किसी निजी एजेंडे के लिए न किया जाए. उन्होंने लिखा कि भगवान हर अच्छे इंसान को ऐसी चालाक महिलाओं से बचाए.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है.

कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *