ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया में गोली चलाने वाले शूटर पर मिला नया इनपुट, अटॉर्नी जनरल का खुलासा, पूर्व FBI चीफ पर भड़के राष्ट्रपति – fbi new information donald trump assassination attempt 2024 pennsylvania election ntc ntyv

ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया में गोली चलाने वाले शूटर पर मिला नया इनपुट, अटॉर्नी जनरल का खुलासा, पूर्व FBI चीफ पर भड़के राष्ट्रपति – fbi new information donald trump assassination attempt 2024 pennsylvania election ntc ntyv

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने मंगलवार को व्हाइट हाउस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि एफबीआई (FBI) को साल 2024 में पेंसिल्वेनिया के बटलर में चुनाव प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश से जुड़े शूटर के बारे में नई जानकारी मिली है. ये नया इनपुट शूटर की पृष्ठभूमि और उसके पुराने इतिहास से जुड़ा है. हालांकि, जांच एजेंसियों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि शूटर ने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया था. इसके बावजूद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि ये उन्हें चुनावी दौड़ से बाहर करने की साजिश थी.

अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि एफबीआई को हमलावर के बारे में ऐसी चीजें पता चली हैं जो पहले सामने नहीं आई थीं. ब्लैंच ने कहा कि ये नई जानकारी शूटर, उसकी पृष्ठभूमि और उसके रिकॉर्ड के बारे में हैं. हालांकि, उन्होंने सुरक्षा कारणों और जांच प्रक्रिया के चलते इस नई जानकारी का विस्तृत विवरण देने से इनकार कर दिया.

ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

वहीं, ब्लैंच की प्रेस कॉन्फ्रेंस से कुछ घंटे पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि हमले को लेकर नई जानकारी सामने आई है. उन्होंने बिना किसी ठोस सबूत के इसे डेमोक्रेट्स का षड्यंत्र करार दिया. इसके साथ ही ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में नियुक्त पूर्व एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर व्रे पर निशाना साधते हुए कहा कि हमले पर विभाग के रवैये और उनके बयानों की उन्हें कीमत चुकानी चाहिए.

चुनाव रैली के दौरान हुआ था हमला

दरअसल, साल 2024 में पेंसिल्वेनिया के बटलर में आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर उस वक्त जानलेवा हमला हुआ था, जब वह मंच से समर्थकों को संबोधित कर रहे थे. उस दौरान हमलावर ने ट्रंप को निशाना बनाकर सीधे गोलियां चलाई थीं, जिसमें ट्रंप बाल-बाल बच गए थे. इस घटना की शुरुआती और व्यापक जांच में सामने आया था कि हमलावर अकेला था और इस घटना में किसी राजनीतिक दल की संलिप्तता का कोई सबूत नहीं मिला था.

—- समाप्त —-

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *