तीन हिट को ठुकराया और रणबीर कपूर की वजह से चमक गई रणवीर सिंह की किस्मत

तीन हिट को ठुकराया और रणबीर कपूर की वजह से चमक गई रणवीर सिंह की किस्मत

तीन हिट को ठुकराया और रणबीर कपूर की वजह से चमक गई रणवीर सिंह की किस्मत

रणबीर कपूर की रिजेक्टेड फिल्में

Ranbir Kapoor Rejected Movies: रणबीर कपूर हिंदी सिनेमा के वर्सेटाइल एक्टर्स में से एक हैं. किरदार कोई भी हो, जब वो उसे निभाते हैं, तो बस ऐसा लगता है कि वो कैरेक्टर उनके लिए ही बना था. वो किरदार को निभाते नहीं, बल्कि जीते हैं. ‘रॉकस्टार’, ‘बर्फी’, ‘संजू’ समेत और भी कई फिल्मों के जरिए उन्होंने अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवाया है. रणबीर ने जहां एक तरफ ढेरों बेहतरीन फिल्में की हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कई बड़ी फिल्मों के ऑफर ठुकराए भी हैं.

रणबीर कपूर ने अपने करियर में तीन ऐसी फिल्में रिजेक्ट की हैं, जिनके जरिए रणवीर सिंह छा गए. तीन में से एक रणवीर की डेब्यू फिल्म भी है. आज यानी 28 सितंबर को रणबीर का 44वां बर्थडे है. इस मौके पर चलिए आपको रणवीर सिंह की उन तीन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनके लिए पहली पसंद रणबीर थे.

बैंड बाजा बारात

रणबीर कपूर ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सावरिया’ से डेब्यू किया था. उसके तीन साल के बाद 2010 में रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री में आए. उनकी पहली पिक्चर YRF की ‘बैंड बाजा बारात’ थी. हालांकि, इस फिल्म का ऑफर पहले रणबीर को मिला था. उन्होंने रिजेक्ट कर दी थी.

दिल धड़कने दो

लिस्ट में अगला नाम डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ का भी है. रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, फरहान अख्तर जैसे स्टार्स इस फिल्म का हिस्सा थे. रणवीर ने इसमें कबीर मेहरा का रोल किया था, लेकिन रिपोर्ट की मानें तो इस रोल के लिए जोया ने पहले रणबीर को अप्रोच किया था.

ये भी पढ़ें-

56 या 75, कितने साल के थे मुश्ताक खान? उम्र का कंफ्यूजन हुआ दूर, बेटे ने खुद बताया सच

कपूर खानदान का वो वारिस जिसने 6 दशक पहले National Award लेने से मना कर दिया था, हैरान कर देगी वजह

गली बॉय

अगली पिक्चर भी जोया अख्तर की ही है. नाम ‘गली बॉय’, जो 2019 में आई थी. रणवीर ने इसमें मुराद नाम का कैरेक्टर प्ले किया था. इस रोल का ऑफर पहले रणबीर को मिला था. हालांकि, उनके मना करने के बाद रणवीर इस फिल्म का हिस्सा बने. इन तीनों ही फिल्मों की गिनती रणवीर के करियर की बेहतरीन फिल्मों में होती है. अगर रणबीर ‘बैंड बाजा बारात’ का हिस्सा बन जाते, तो रणवीर को डेब्यू के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ता.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें.

फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की.

TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी.”

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *