तैमूर-जेह के फोन चलाने की आदत से परेशान हैं करीना, बोलीं- ‘हाथ से फोन छीनना पड़ता है’

तैमूर-जेह के फोन चलाने की आदत से परेशान हैं करीना, बोलीं- ‘हाथ से फोन छीनना पड़ता है’

तैमूर-जेह के फोन चलाने की आदत से परेशान हैं करीना, बोलीं- ‘हाथ से फोन छीनना पड़ता है’

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म दायरा को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. ये फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का प्रोमोशन भी एक्ट्रेस जोर-शोर से कर रही हैं. बीते दिन एक्ट्रेस अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में पहुंची थीं. इस दौरान वो अपने पति सैफ और दोनों बेटों के साथ नजर आईं. करीना बेटों के साथ काफी समय बिताती हैं. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बेटों तैमूर और जेह की एक आदत के बारे में बात की है.

करीना कपूर ने बताया है कि वो अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह के स्क्रीन टाइम को लेकर काफी सर्तक रहती हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि बच्चों के फोन और दूसरे डिजिटल डिवाइस इस्तेमाल करने को लेकर वह कई बार काफी हाइपर हो जाती हैं. वहीं, उनके पति सैफ अली खान इस मामले में थोड़ा रिलैक्स रहने की सलाह देते हैं.

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान ने देखे धुरंधर के दोनों पार्ट, बताया कैसी लगी रणवीर सिंह की फिल्म?

स्क्रीन टाइम को लेकर बोलीं करीना

एक्सप्रेसो के 16वें एडिशन में करीना ने अपने दोनों बेटों की परवरिश और आज के डिजिटल दौर में बच्चों को फोन से दूर रखने की चुनौतियों के बारे में बात की. करीना ने बताया कि तैमूर और जेह, दोनों के पास अपना कोई फोन नहीं है. हालांकि, तैमूर अपनी नैनी के फोन को अपना फोन मानते हैं.

करीना ने कहा, उनके पास फोन का एक्सेस नहीं है. तैमूर की नैनी के पास एक फोन है, जिसे वह अपना फोन मानता है. मैंने उससे कहा कि ये तुम्हारा फोन नहीं है. उसने मुझसे पूछा कि क्या वह अपने दोस्तों को बता सकता है कि ये उसका फोन है, लेकिन मैंने मना कर दिया.

एक्ट्रेस ने बताया कि वह बच्चों के स्क्रीन टाइम पर खास नजर रखती हैं. खासकर जब वे फोन पर गेम खेल रहे होते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं इस पूरे डिजिटल मामले को लेकर काफी हाइपर हूं, लेकिन फिर वह मुझसे कहता है कि आप और अब्बा भी तो फोन पर बात करते हैं. जब वे पूरे दिन गेम खेलते रहते हैं, तो मुझे सच में उनके हाथ से फोन छीनना पड़ता है.’

स्क्रीन टाइम को लेकर सैफ और करीना की सोच अलग

करीना ने यह भी बताया कि बच्चों के स्क्रीन टाइम को लेकर उनकी और सैफ की सोच थोड़ी अलग है. जहां करीना बच्चों के ज्यादा देर तक फोन चलाने को लेकर परेशान हो जाती हैं, वहीं सैफ उन्हें थोड़ा शांत रहने की सलाह देते हैं. करीना ने कहा,’सैफ को लगता है कि मैं बहुत ज्यादा हाइपर हो जाती हूं और मुझे रिलैक्स करने की जरूरत है. लेकिन मैं उनसे कहती हूं कि मुझे इस मामले में हाइपर रहना ही पड़ेगा. शायद यही एक चीज है, जिसको लेकर हम बहस करते हैं.’

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है.

कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *