पहली बार बचपन में सलमान खान से मिली थीं ‘प्रेम कीटाणु’ की आफिया सैयद, दोबारा मिल कर भावुक हुईं एक्ट्रेस

पहली बार बचपन में सलमान खान से मिली थीं ‘प्रेम कीटाणु’ की आफिया सैयद, दोबारा मिल कर भावुक हुईं एक्ट्रेस

पहली बार बचपन में सलमान खान से मिली थीं ‘प्रेम कीटाणु’ की आफिया सैयद, दोबारा मिल कर भावुक हुईं एक्ट्रेस

आफिया का सलमान के लिए पोस्ट

प्रेम कीटाणु सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म से वीर पहाड़िया, अपारशक्ति खुराना, निखिल विजय और आफिया सैयद मुख्य भूमिकाओं में है. फिल्म को प्रमोट करने पूरी टीम बिग बॉस 20 के वीकेंड के वार में पहुंची थी, जहां आफिया सलमान खान से मिलीं. अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान संग मीटिंग का एक वीडियो पोस्ट किया है. इसके अलावा उन्होंने बचपन की तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस भाईजान के साथ नजर आ रही हैं.

पोस्ट के साथ ही आफिया ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है. एक्ट्रेस ने बताया है की दूसरी बार सलमान खान से मिलकर वो काफी इमोशनल हो गई हैं. साथ ही उस पल का भी जिक्र किया है, जब एक्ट्रेस पहली बार बचपन में सलमान खान से मिली थीं. बता दें कि, आफिया ने इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है.

ये भी पढ़ें: बुलावा आता हैनीम करौली बाबा के कैंची धाम पहुंचीं काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी

आफिया ने शेयर किया पोस्ट

आफिया सैयद ने सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी के तब और अब के पल की तस्वीर शेयर की. उन्होंने लिखा, सलमान सर, हर कोई आपको एक आइकन और एक ऐसी ताकत के रूप में जानता है, जिसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता. लेकिन इस वीकेंड मैंने देखा कि आपने हमारे साथ ऐसी मेहरबानी दिखाई, जो बहुत कम देखने को मिलती है. आपने हमारे लिए समय निकाला, हमें आशीर्वाद दिया और हमें अपने साथ स्टेज शेयर करने का मौका दिया. मुझे लगता है कि अब स्टारडम को लेकर मेरी सोच हमेशा इस बात से प्रभावित रहेगी कि आपने हमारे साथ कैसा व्यवहार किया. ”

सलमान को कहा शुक्रिया

आफिया ने आगे लिखा-, “आपकी दयालुता, विनम्रता और स्क्रीन पर दिखाई देने वाला आपका मासूम-सा उत्साह हमें बहुत कुछ सिखाता है. नए कलाकारों को पहचान देने के लिए आपका शुक्रिया. हम इस पल को जिंदगी भर याद रखेंगे. सच में, इसने मेरी जिंदगी बना दी. हमारे OG प्रेम, हम हमेशा आपके आभारी रहेंगे और पहले दिन से ही आपको देखकर हैरान और प्रभावित होते आए हैं. हम आपसे प्यार करते हैं.”

प्रेम कीटाणु के बारे में

आफिया सैयद ने प्रेम कीटाणु से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की है. फिल्म ने रिलीज के साथ ही उन्हें चर्चा में ला दिया है. अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी यह फिल्म मलयालम फिल्म प्रेमलु की रीमेक है.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है.

कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *