ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान भारत दौरे पर हैं. जंग के बीच उनके इस दौरे पर पूरी दुनिया की नजर है. 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पेजेश्कियान का यह राष्ट्रपति बनने के बाद पहला आधिकारिक भारत दौरा है. इसी दौरान आजतक ने ईरानी राष्ट्रपति से खास और बेबाक बातचीत की है. भारत के साथ रिश्तों से लेकर पश्चिम एशिया की जंग और अमेरिका-इजरायल से तनाव तक, कई अहम मुद्दों पर उनसे सीधे सवाल किए गए हैं. यह पूरी बातचीत आज रात 8 बजे सिर्फ आजतक पर देखिए.
पेजेश्कियान के भारत दौरे के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि जंग और बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच ईरान भारत के साथ अपने रिश्तों को किस तरह देखता है. पीएम मोदी के साथ उनकी मुलाकात में क्या बात हुई? चाबहार पोर्ट को लेकर ईरान का क्या रुख है? अमेरिका के दबाव और प्रतिबंधों के बीच ईरान की रणनीति क्या है? और पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर ईरानी राष्ट्रपति क्या सोचते हैं? इन तमाम सवालों के जवाब आजतक के खास इंटरव्यू में मिलेंगे.
पीएम मोदी से मुलाकात में क्या बात हुई?
भारत पहुंचने के बाद पेजेश्कियान ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित किया. यहां उन्होंने वैश्विक व्यापार में अमेरिकी प्रभाव को चुनौती दी और ब्रिक्स देशों के बीच डॉलर पर निर्भरता कम करने की बात कही. उन्होंने एक स्वतंत्र करेंसी सिस्टम की भी वकालत की.
इसके बाद भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मसूद पेजेश्कियान के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हुई. दोनों नेताओं की हाथों में हाथ थामे तस्वीर भी सामने आई. बैठक में चाबहार पोर्ट परियोजना को आगे बढ़ाने और पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा हुई.
पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर चिंता जताई और कहा कि संकट का हल संवाद और कूटनीति के जरिए ही निकाला जा सकता है. अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए समुद्री रास्तों, मालवाहक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा भी अहम रहा.
अमेरिका-इजरायल पर क्या बोले पेजेश्कियान ?
भारत दौरे के दौरान पेजेश्कियान ने अमेरिका और इजरायल पर भी निशाना साधा. उन्होंने दोनों को धौंस जमाने वाला बताया और कहा कि ईरान अपने आर्थिक और कारोबारी हितों को लेकर दबाव में नहीं आएगा.
लेकिन इन तमाम बड़े सवालों पर खुद ईरानी राष्ट्रपति का क्या जवाब है? भारत के साथ रिश्तों को लेकर उनका क्या संदेश है? जंग के बीच ईरान की रणनीति क्या है? अमेरिका के दबाव और पश्चिम एशिया के संकट पर पेजेश्कियान का क्या रुख है? इन सभी सवालों पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से आजतक की खास और सबसे बड़ी बातचीत हुई है. देखिए यह पूरा एक्सक्लूसिव इंटरव्यू आज रात 8 बजे, सिर्फ आजतक पर.
—- समाप्त —-

