प्रार्थना की, बप्पा का आशीर्वाद लिया… परिवार संग लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान, Video

प्रार्थना की, बप्पा का आशीर्वाद लिया… परिवार संग लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान, Video

प्रार्थना की, बप्पा का आशीर्वाद लिया… परिवार संग लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान, Video

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान

Shah Rukh Khan Visit Lalbaugcha Raja: बॉलीवुड सितारे हर त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं. इन दिनों फिल्मी सितारे गणेश चतुर्थी के जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं. कुछ दिन पहले सलमान खान, कैटरीना कैफ, विकी कौशल, सैफ अली खान समेत और भी कई बड़े स्टार्स अंबानी फैमिली की गणेश पूजा में शामिल हुए थे. अब गणेश चतुर्थी से जुड़ा सुपरस्टार शाहरुख खान का भी एक वीडियो सामने आया है.

21 सितंबर को शाहरुख लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. वो अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ मुंबई के लालबाग इलाके में गणपति के दर्शन करने पहुंचे. शाहरुख के साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी दिखीं. सभी ने हाथ जोड़कर प्रार्थना की और बप्पा का आशीर्वाद लिया. उसके बाद शाहरुख ने वहां पर मौजूद लोगों से बातचीत भी की.

ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखे शाहरुख खान

वहां से शाहरुख खान का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में उनके साथ पत्नी गौरी, बेटी सुहाना और मैनेजर पूजा भी नजर आ रही हैं. शाहरुख उस दौरान ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखे. उन्होंने नीले लंग का कुर्ता पहन रखा था. अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. फैंस उन्हें गणेश चतुर्थी की बधाई दे रहे हैं.

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान लंबे वक्त से एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म पर काम कर रहे हैं. फिल्म का नाम है ‘किंग’, जिसे ‘पठान’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं. लंबे समय से इस फिल्म की चर्चा हो रही है. आए दिन इससे जुड़ी कोई न कोई जानकारी सामने आते रहती है. इसी साल 24 दिसंबर को ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. सुहाना खान इस फिल्म के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू कर रही हैं.

ये भी पढ़ें-

पैपराजी को सुधार कर ही मानेंगे सलमान खान? बैक शॉट पर भड़के, लड़कियों से बोले- घूम के चमाट मारो

नोरा फतेही ने किस शर्त पर बिग बॉस के लिए हां कहा था, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा

‘किंग’ में दिखेंगे ये सितारे

‘किंग’ में शाहरुख के साथ और भी कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स नजर आने वाले हैं. दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, सौरभ शुक्ला, राघव जुयाल, अभय वर्मा, अरशद वारसी, अक्षय ओबेरॉय, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे फिल्म का हिस्सा हैं. अभिषेक बच्चन भी ‘किंग’ में नजर आएंगे. वो फिल्म में विलेन का रोल कर रहे हैं.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें.

फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की.

TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी.”

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *