‘बिग बॉस 20’ का वो कंटेस्टेंट, जो सैफ अली खान-करीना कपूर की शादी में वेटर था, बर्तन भी धोए थे

‘बिग बॉस 20’ का वो कंटेस्टेंट, जो सैफ अली खान-करीना कपूर की शादी में वेटर था, बर्तन भी धोए थे

'बिग बॉस 20' का वो कंटेस्टेंट, जो सैफ अली खान-करीना कपूर की शादी में वेटर था, बर्तन भी धोए थे

‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट

Bigg Boss 20: कलर्स टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर सलमान खान का टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू हो चुका है. 6 सितंबर को शो का आगाज हुआ. 16 सितारे इस शो का हिस्सा बने हैं. एक नाम एक्टर आसिफ खान का भी है, जिन्होंने काफी संघर्ष करते हुए फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. एक वक्त था जब आसिफ वेटर की नौकरी किया करते ते, लेकिन अपनी मेहनत से उन्होंने अपनी तकदीर बदल दी. आज वो एक जानेमाने अभिनेता हैं.

आसिफ खान बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी में वेटर थे. इतना ही नहीं उन्होंने उस शादी में बर्तन तक धोए थे. उन्होंने सैफ-करीना से मिलने की भी इच्छा जाहिर की थी, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया था. चलिए जानते हैं पूरी कहानी.

‘पंचायत’ से छा गए आसिफ खान

आसिफ खान ने अपने एक्टिंग करियर में कई फिल्में और सीरीज में काम किया है. हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी प्राइम वीडियो की सीरीज ‘पंचायत’ से मिली. इस सीरीज में उन्होंने गणेश नाम का किरदार निभाया था, जो फुलेरा गांव के निवासी परमेश्वर के दामाद होते हैं. गणेश एक ऐसा कैरेक्टर था, जो हर छोटी-छोटी बात पर नाराज हो जाता था. लोगों ने उन्हें इस किरदार में काफी पसंद किया था. आज वो लोगों के दिलों में बसते हैं.

ताज होटल में काम करते थे आसिफ खान

आसिफ के लिए यहां तक का सफर बिल्कुल आसान नहीं था. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जब वो शुरू-शुरू में मुंबई आए थे, तो गुजारा करने के लिए वो वेटर का काम करते थे. उन्होंने कई होटल में वेटर का काम किया था. आसिफ ने ये भी बताया था कि साल 2012 में जब ताज होटल में सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी का रिसेप्शन हुआ था, तो उस समय वो ताज में ही काम करते थे.

ये भी पढ़ें-

150 करोड़ से 30 करोड़ पर आई टॉक्सिक! ओटीटी से लगा यश को बड़ा झटका

महाराणा प्रताप का अपमान है रिलीज के साथ ही विवादों में मिर्जापुर फिल्म, शूरवीर के ऑरिजनल सिंगर ने लगाए आरोप

उस दौरान आसिफ ने अपने मैनेजर से पूछा था कि क्या वो जाकर सैफ-करीना से मिल सकते हैं, तो उनके मैनेजर ने मना कर दिया था. उसके बाद आसिफ चुपचाप बर्तन धोने लगे थे. आसिफ ने कभी हार नहीं मानी और मेहनत जारी रखी और अब वो सलमान खान जैसे बड़े सुपरस्टार के शो का हिस्सा हैं.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें.

फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की.

TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी.”

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *