सलमान खान और अर्पिता खान
Salman Khan Raksha Bandhan Video: बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान के स्टारडम का ये आलम है कि उनसे जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी चीज वायरल हो जाती है. अब सलमान एक वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. चलिए जानते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा कि सलमान चर्चा में आ गए.
सलमान खान का जो वीडियो सामने आया है वो रक्षाबंधन के दिन का है. दरअसल, 28 अगस्त को रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया गया. इस खास मौके पर सलमान ने भी अपनी दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता से राखी बंधवाई. जो वीडियो सामने आया है, उसमें सलमान अर्पिता से राखी बंधवाते दिख रहे हैं. अर्पिता पहले अपने भाई की आरती करती हैं, उसके बाद उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं.
सलमान खान अर्पिता का वीडियो
पेंटिंग ने खींचा ध्यान
वीडियो में पीछे दीवार पर कई सारी पेंटिंग्स टंगी हुई हैं. उनमें से एक पेंटिंग ईसा मसीह की है. उसी पेंटिंग के पास अर्पिता ने सलमान खान को राखी बांधी. उस पेंटिंग ने लोगों को सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. जैसे ही ये वीडियो सामने आया, तुरंत ही वायरल हो गया है और लोग सलमान की तारीफ करने लगे. लोग इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “वो आदमी जो त्योहार मनाता है, बॉलीवुड का सबसे सेक्युल स्टार.” एक और दूसरे यूजर ने कहा, “ये आज इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सेक्युलर वीडियो है. एक मुस्लिम लड़की जिसकी शादी एक हिंदू से हुई है. अपने मुस्लिम भाई को राखी बांध रही है, जबकि बैकग्राउंड में जीसस की तस्वीर है.”
यूजर्स के कमेंट
ये भी पढ़ें-
Don No. 1 और Mass नागार्जुन की वो 2 फिल्में जिन्होंने TV पर खूब किया राज, OTT पर कहां देख सकते हैं?
सलमान खान वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान लंबे समय से डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ अपनी एक एक्शन-ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसमें उनके अपोजिट नयनतारा नजर आने वाली हैं. अभी फिल्म का नाम अनाउंस नहीं हुआ. फिलहाल टेंटेटिव टाइटल SVC63 है. हालांकि, रिपोर्ट्स का कहना है कि इस फिल्म का नाम ‘मॉन्सटर’ हो सकता है. बहरहाल, ये फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होने वाली है.



