मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से भगाए गए राजपाल यादव? जानें वायरल वीडियो का सच

मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से भगाए गए राजपाल यादव? जानें वायरल वीडियो का सच

मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से भगाए गए राजपाल यादव? जानें वायरल वीडियो का सच

मुश्ताक खान प्रेयर मीट

Actor Rajpal Video Video: सोशल मीडिया के इस दौर में किसी भी वीडियो की अधूरी क्लिप काटकर किसी कलाकार की छवि को किस तरह धूमिल किया जाता है, इसका ताजा शिकार बने हैं बॉलीवुड के एक्टर राजपाल यादव. दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान के निधन के बाद मुंबई में आयोजित प्रार्थना सभा से राजपाल यादव का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ. वीडियो को इस भ्रामक और सनसनीखेज दावे के साथ फैलाया गया कि राजपाल यादव के साथ बदसलूकी हुई और उन्हें आयोजन से बाहर निकाल दिया गया. वायरल वीडियो में बैकग्राउंड से एक महिला की गुस्से भरी आवाज सुनाई देती है, “आपको अब बाहर भेजा जाएगा. हमने समझाया आपको, आप क्यों ऐसे कर रहे हो? ये कोई जगह है सेल्फी लेने की?”

इसी क्लिप के आधार पर सोशल मीडिया पर राजपाल यादव के अपमान की झूठी कहानियां गढ़ी जाने लगीं. इस वायरल ड्रामे के पीछे की असलियत क्या थी, इसका खुलासा मौके पर मौजूद वीडियो जर्नलिस्ट (पैपराजी) सुधीर जेना ने किया. सुधीर जेना ने TV9 हिंदी डिजिटल के साथ खास बातचीत में बताया कि हकीकत इंटरनेट पर चल रहे दावों से कोसों दूर और बिल्कुल उलट है.

प्रेयर मीट में क्या हुआ था?

सुधीर जेना के मुताबिक, “राजपाल यादव के साथ किसी तरह की कोई बदसलूकी नहीं हुई थी. असल में जब राजपाल यादव प्रार्थना सभा से बाहर निकल रहे थे, तो एक अनजान शख्स (फैन) माहौल की गंभीरता, गम और मर्यादा को ताक पर रखकर उनके बेहद करीब पहुंच गया और जबरन सेल्फी लेने की जिद करने लगा. सिर्फ राजपाल यादव ही नहीं, वहां मौजूद कई अन्य सेलिब्रिटीज ने भी उस शख्स की इस असंवेदनशील हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई थी. इसी बात पर वहां मौजूद आयोजकों और एक महिला का गुस्सा फूटा और उन्होंने उस शख्स को वहां से बाहर का रास्ता दिखाया. सिर्फ आयोजकों ने ही नहीं, बल्कि बाहर खड़े मीडिया के लोगों ने भी उस शख्स को जमकर हड़काया कि ये कोई फोटो खिंचवाने की जगह है क्या? इसके बाद वह शख्स शर्मिंदा होकर अपना फोन जेब में रखकर वहां से चुपचाप खिसक गया. राजपाल यादव ने शालीनता से मीडिया के सामने मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि दी और वहां से रवाना हो गए.”

पहले भी शिकार हो चुके हैं कई सितारे

किसी की अंतिम यात्रा या प्रार्थना सभा में पहुंचकर स्टार्स के साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ की जिद करना कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी कई बार ऐसी शर्मनाक घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां सितारों ने खुद आपा खोया है. सीनियर एक्ट्रेस जया बच्चन कई मौकों पर फ्यूनरल और प्रेयर मीट्स में फैंस व कैमरामैन की संवेदनहीनता पर सरेआम फटकार लगा चुकी हैं. एक प्रार्थना सभा के दौरान जब कुछ लोग उनके करीब आकर तस्वीरें खींचने लगे थे, तो जया बच्चन ने गुस्से में कहा था कि आपको थोड़ी भी तमीज है? क्या ये जगह है फोटो खींचने की?

ये भी पढ़ें-

किसी की 11 तो किसी की 31 हजार से हुई शुरुआत, आज खान तिकड़ी के पास है 15000 करोड़ की दौलत

रणबीर कपूर की रामायण: पार्ट 1 कब रिलीज होगी? आइमैक्स वालों ने किया खुलासा

कुछ महीने पहले जब मलाइका अरोड़ा के पिता का निधन हुआ था, तब शोक जताने पहुंचे कई सितारों के बिल्कुल करीब जाकर लोग सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे, जिसकी सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नामों ने कड़ी निंदा की थी. कुछ साल पहले राज कपूर की बेटी रितु नंदा की शोक सभा के दौरान भी जब कुछ लोग ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के साथ तस्वीरें खिंचवाने लगे थे, तब बबिता कपूर ने हाथ जोड़कर लोगों को मर्यादा में रहने की नसीहत दी थी.

सोनाली नाईक

सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया.

उन्होंने वहां ‘फैशनेरिया’ नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं.

सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है.

नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज ‘पानी’, ‘मेड इन चाइना’ की रीडिंग ‘आल इंडिया रेडियो’ पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *