यूपी के सियासी रण में बीजेपी ने क्षेत्रीय टीमों का कर दिया ऐलान, इन नेताओं को अहम जिम्मेदारी – up bjp regional team announced for assembly elections ntc rmxk

यूपी के सियासी रण में बीजेपी ने क्षेत्रीय टीमों का कर दिया ऐलान, इन नेताओं को अहम जिम्मेदारी – up bjp regional team announced for assembly elections ntc rmxk

यूपी के सियासी रण में विपक्ष की धार कुंद करने के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. पार्टी के संगठन में बदलाव के बाद अब यूपी बीजेपी में क्षेत्रीय टीमों का गठन का ऐलान कर दिया गया है.

इसके तहत पश्चिम, कानपुर, अवध और ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय टीमों की घोषणा गुरुवार को की गई. क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति पहले ही की जा चुकी थी. अब क्षेत्रीय टीमों के गठन के साथ संगठन को और मजबूती दी गई.

इस लिस्ट में 14 क्षेत्रीय महामंत्री, 10 क्षेत्रीय मंत्री और 10 सदस्यों के नाम हैं. क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के लिए जिन लोगों को जिम्मेदारी दी गई है, उनके नाम हैं- नीरज वर्मा, राजकिशोर मौर्य, नितिन मित्तल, पीके वर्मा, ठाकुर प्रसाद गंगवार, अवधेश पांडेय बादल, मनीष शुक्ला, रेशु भाटिया, दिनेश सिंह, अनूप बाजपेयी, राजीव मिश्रा, राहुल राज रस्तोगी, विमल सिंह और अवधेश कटियार.

विकास सिंह, महेंद्र लोधी, काशीराम रावत, अंकित सिंह चंदेल, गौरव भाटिया, विकास श्रीवास्तव ‘बाबा’, पूजा मिश्रा, राम कुमार वर्मा, विजय कुमार भुर्जी और अंजली मौर्य को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है.

रामदेव पाल, शंकर दयाल पांडेय, संजीव सिंह, रामकिशोर राजभर, जसवंत लाल सोनकर, जगदीश पासवान, देवेंद्र सिंह, मनदीप सिंह वालिया, अच्छेलाल निषाद और अनीषा श्रीवास्तव सदस्य बनाए गए हैं.

नई टीमों के जरिए बीजेपी की आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने की रणनीति है. इस तरह यूपी बीजेपी चीफ पंकज चौधरी ने नई क्षेत्रीय टीमों के गठन के साथ चुनावी तैयारियों को तेज करने का संकेत दे दिया है.

क्षेत्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारियों के जरिए संगठन को बूथ तक और मजबूत करने की तैयारी में बीजेपी पूरी तरह जुट गई है.

—- समाप्त —-

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *