ये हैं सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले दुनिया के 5 आर्टिस्ट, एक ने तो 2000 मूवीज की, भारत से 3 कलाकार शामिल

ये हैं सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले दुनिया के 5 आर्टिस्ट, एक ने तो 2000 मूवीज की, भारत से 3 कलाकार शामिल

ये हैं सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले दुनिया के 5 आर्टिस्ट, एक ने तो 2000 मूवीज की, भारत से 3 कलाकार शामिल

सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले 5 कलाकार

Actors with Top 5 Highest Movies: स्टैट्स हमारे जीवन का अहम हिस्सा होते हैं. इससे पता चलता है कि किस चीज का हिसाब कितना है. इससे ये भी अंदाजा लग जाता है कि मामला बेहिसाब कितना है. स्टैट्स आमतौर पर किसी चीज को तोलने का पैमाना है. अब कद-काठी से लेकर पैसा रुपया सब स्टैट्स ही तो है. कौन किस पैमाने पर कितना सफल है ये भी स्टैट्स से पता चल जाता है. इंसान के कर्मों का स्टैट्स कहा जाता है कि भगवान के पास होता है. वैसे ही तरह-तरह के अजूबे स्टैट्स भी दुनिया में पाए जाते हैं. अब फिल्मों की बात करें तो इसमें भी मामला स्टैट्स का है. फिल्में कितनी सफल रहीं या असफल ये स्टैट्स से पता चल जाता है.

किसने क्या किया कैसे किया कितना किया सब स्टैट्स से जाहिर किया जा सकता है. आज बात करते हैं उन कलाकारों की जिन्होंने बेहिसाब फिल्में कीं. मतलब इतनी फिल्में की जिसे देख किसी का माथा भी चकरा सकता है. हम आपको बता रहे हैं दुनियाभर के उन 5 लोगों के बारे में जिन्होंने सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा फिल्में की हैं. खास बात ये है कि इसमें 3 कलाकार भारत के हैं. लेकिन एक और खास बात ये है कि इसमें बॉलीवुड का कोई कलाकार नहीं.

किसने की हैं सबसे ज्यादा फिल्में

सबसे ज्यादा फिल्में करने के रिकॉर्ड्स पर आंकड़े कई तरह के हैं. कोई कुछ कहता है तो कोई कुछ. लेकिन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और फिल्म फैक्ट्स की मानें तो सबसे ज्यादा फिल्में करने का रिकॉर्ड हॉलीवुड एक्टर टॉम लंदन के नाम है. उन्होंने अपने करियर में कुल 2000 से ज्यादा फिल्में की हैं. इसकी शुरुआत साल 1903 की लघु फिल्म द ग्रेट ट्रेन रॉबरी से हुई थी. वहीं दूसरी तरफ वे बी-वेस्टर्न फिल्मों में ज्यादा नजर आए. ये 1930-50 के दशक में ऐसी फिल्में होती थीं जो कम बजट में बनती थी और छोटी होती थीं. टॉम ने ऐसी कई सारी फिल्में कीं. वहीं वे सहायक और विलेन की भूमिकाओं में ज्यादा नजर आए.

Movies Stats

एरिक रॉबर्ट्स की बात करें तो उनका नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है. एरिक ने कई फिल्मों में काम किया है और वे अभी भी सिनेमा की दुनिया में सक्रिय हैं. उन्होंने 1978 में किंग ऑफ द जिप्सीज से अपने करियर की शुरुआत की थी. वहीं इसके बाद से वे बेस्ट ऑफ द बेस्ट, द डार्क नाइट, द स्पेशलिस्ट, स्टार 80, द एक्सपेंडेबल्स, द एंबुलेंस, द परफेक्ट समर और स्टैंड योर ग्राउंड जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. साल 2024 में वे द कॉन्ट्रैक्ट नाम की फिल्म में नजर आए थे. अभी भी उनकी पाइपलाइन में 4-5 फिल्में मौजूद हैं.

भारत से इन 3 कलाकारों का नाम शामिल

भारतीय सिनेमा के इतिहास में मनोरमा के नाम सबसे ज्यादा फिल्में करने का रिकॉर्ड है. वे तमिल फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहीं वहीं अन्य भाषाओं में उन्होंने फिल्में कीं. रिपोर्ट्स की मानें तो मनोरमा ने 1500 फिल्मों में काम किया और उन्होंने 5000 स्टेज परफॉर्मेंसेज भी दी हैं जो उन्हें अलग बनाती हैं. वहीं ब्रह्मानंदम की बात करें तो वे साउथ फिल्मों में लंबे वक्त से काम कर रहे हैं. उन्होंने भी अपने करियर में 1050 से ज्यादा फिल्में कर डाली हैं. मुख्य रूप से वे तेलुगू सिनेमा का हिस्सा रहे हैं लेकिन उन्होंने अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है और अभी भी वे फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं. वे मूल रूप से अपने कॉमिक रोल्स की वजह से जाने जाते हैं और हिंदी ऑडियंस के बीच भी बहुत चर्चित हैं.

प्रेम नजीर को फिल्म इंडस्ट्री का मोस्ट फ्रोफाइलिक एक्टर माना जाता है. उन्होंने 720 फिल्में लीड एक्टर के तौर पर की हैं और उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है. एक साल में सबसे ज्यादा 39 फिल्में करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है. ये कारनामा उन्होंने साल 1979 में किया था. वहीं एक एक्ट्रेस संग सबसे ज्यादा फिल्में करने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है. उन्होंने अपने करियर में शीला के साथ 130 फिल्में करने का रिकॉर्ड है. वहीं 420 से ज्यादा हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम दर्ज है. इसमें से 50 से ज्यादा तो ब्लॉकबस्टर रही हैं. वहीं फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा डबल रोल्स करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है. उन्होंने कुल 40 फिल्मों में डबल रोल्स प्ले किए हैं.

ये भी पढ़ें- किसी की 11 तो किसी की 31 हजार से हुई शुरुआत, आज खान तिकड़ी के पास है 15000 करोड़ की दौलत

बॉलीवुड भी पीछे नहीं है

बॉलीवुड के इतिहास में भी कई सारे कलाकारों ने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं और सभी को चौंका दिया है. इस लिस्ट में ललिता पवार का नाम सबसे पहले आता है. उन्होंने अपने करियर में 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. वहीं एक्टर शक्ति कपूर ने भी अपने करियर में 700 से ज्यादा फिल्में की हैं. बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर भी इस मामले में पीछे नहीं हैं और उन्होंने अपने करियर में 550 से ज्यादा फिल्में कर ली हैं. वे अभी भी लगातार फिल्में कर रहे हैं और हर साल 4-5 फिल्मों का हिस्सा रहते हैं.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है.

CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *