‘वह आलिया के लिए हमेशा सपोर्टिव रहते हैं’…सास सोनी राजदान ने की रणबीर कपूर की तारीफ

‘वह आलिया के लिए हमेशा सपोर्टिव रहते हैं’…सास सोनी राजदान ने की रणबीर कपूर की तारीफ

‘वह आलिया के लिए हमेशा सपोर्टिव रहते हैं’…सास सोनी राजदान ने की रणबीर कपूर की तारीफ

सोनी ने की रणबीर की तारीफ

आलिया भट्ट की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान जल्द ही फिल्म ओम का हरि में नजर आने वाली हैं. ये फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. लगातार एक्ट्रेस फिल्म का प्रोमेशन कर रही हैं और कई इंटरव्यूज भी दे रही हैं. सोनी ने हाल ही में न्यूज 18 शोशा को दिए इंटरव्यू में कई मुद्दों पर बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने पेरेटिंग बदलते तरीके पर भी खुलकर अपनी राय रखी. दरअसल, सोनी पिछले कुछ सालों में पेरेंटिंग के तरीके में काफी बदलाव देखा है. सोनी का मानना है कि आज के माता-पिता उनकी पीढ़ी के मुकाबले बच्चों की परवरिश को काफी अलग तरीके से देखते हैं.

उनके मुताबिक, आज के पिता बच्चों की परवरिश में ज्यादा शामिल होते हैं, पैरेंट्स ज्यादा धैर्य रखते हैं और बच्चे की जिम्मेदारी सिर्फ मां की नहीं मानी जाती. इस दौरान उन्होंने अपने दामाद और एक्टर रणबीर कपूर की पेरेंटिंग को लेकर भी बात की है. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है?

ये भी पढ़ें: बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद मिस्ट्री गर्ल संग दिखे एल्विश यादव, वीडियो हुआ वायरल

पेरेंटिंग पर क्या बोलीं सोनी राजदान?

बातचीत में सोनी राजदान ने कहा कि उन्हें लगता है कि आज की पीढ़ी के माता-पिता ज्यादा धैर्यवान और समझदार हैं. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि आज की पीढ़ी के माता-पिता काफी ज्यादा धैर्य रखने वाले और पेरेंटिंग के मामले में ज्यादा समझदार हैं. वे चीजों को बेहतर तरीके से संभाल पाते हैं.

अपनी पीढ़ी के बारे में बात करते हुए सोनी ने कहा कि उस समय बच्चों को ज्यादा से ज्यादा वक्त देना कोई बहुत बड़ी खासियत नहीं मानी जाती थी. उन्होंने कहा, मेरी पीढ़ी में बच्चों के लिए ज्यादा से ज्यादा समय निकालना कोई ऐसी चीज नहीं थी, जिसे बहुत महत्व दिया जाता हो. ऐसा लगता था कि बच्चों की परवरिश या तो महिला की जिम्मेदारी है या फिर दोनों पैरेंट्स मिलकर उतना नहीं करते थे, जितना आज करते हैं.

सोनी के मुताबिक, पेरेंटिंग को बराबर बांटने का बदलाव आज की पीढ़ी की सबसे अच्छी बातों में से एक है. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि आज की पीढ़ी की यही सबसे अच्छी बात है. वे बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी आपस में बांटना जानते हैं और इससे बहुत फर्क पड़ता है.

रणबीर कपूर की तारीफ में कही ये बात

सोनी खासतौर पर आज के पिताओं की बच्चों की परवरिश में बढ़ती भागीदारी से काफी प्रभावित हैं. उन्होंने कहा, जब मैं आज के पिताओं को देखती हूं तो कभी-कभी हैरान रह जाती हूं. अंशुमान कितने शानदार पिता हैं. मेरे दामाद भी कितने अच्छे पिता हैं और वह आलिया का बहुत सपोर्ट करते हैं. मैं यह बदलाव देख सकती हूं. यहां तक कि मेरे पति भी ऐसे ही हैं.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है.

कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *