
सलमान खान और नयनतारा की फिल्म
Salman Khan And Nayanthara Movie: सलमान खान बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिनकी हर एक फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. लंबे समय से वो अपनी एक अपकमिंग एक्शन-ड्रामा फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसे वामशी पेडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं और दिल राजू प्रोड्यूसर हैं. ‘जवान’ एक्ट्रेस नयनतारा इस पिक्चर की फीमेल लीड हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल फिल्म का नाम क्या होगा.
सलमान खान ने इसी साल मार्च में सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म का ऐलान किया था. हालांकि, उन्होंने फिल्म का नाम नहीं बताया था. उसके बाद टाइटल को लेकर अलग-अलग तरह की बातें सामने आईं. एक रिपोर्ट में कहा गया कि फिल्म का नाम ‘द मैसेंजर्स’ होगा, तो वहीं हाल ही में एक दूसरी रिपोर्ट में कहा गया कि इस पिक्चर का नाम ‘मॉन्सटर’ होगा. ऐसा में कंफ्यूजन का माहौल है. अब इस फिल्म के एक एक्टर के बयान से पता चलता है कि फिल्म का नाम ‘मॉन्सटर’ ही होने वाला है.
सलमान की फिल्म को कहा ‘मॉन्सटर’?
वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि चंदन के. आनंद हैं. वो हाल ही में नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश‘ में दिखे हैं. अब उन्होंने बताया है कि वो सलमान खान और वामशी पेडिपल्ली की फिल्म में भी नजर आने वाले हैं. जब उन्होंने सलमान की फिल्म का जिक्र किया, तो उन्होंने इसे ‘मॉन्सटर’ कहकर बुलाया. अमित भाटिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, “मैं सलमान सर के साथ वामशी पेडिपल्ली सर की ‘मॉन्सटर’ में एक रोल प्ले कर रहा हूं.”
ये भी पढ़ें-
फिल्मी सितारों के बाद क्रिकेटर्स भी टीवी के मैदान में, गांगुली-रोहित के बाद अब सहवाग बनेंगे होस्ट?
हनुमान अंश ने कमाए 150 करोड़, पर ये पैसा मिलेगा किसे? जानिए कमाई का असली मालिक कौन
ये स्टार्स भी ‘मॉन्सटर’ का हिस्सा
मेकर्स ने भले ही अभी फिल्म के नाम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन चंदन की ये बात इसी ओर इशारा करती है कि फिल्म का नाम ‘मॉन्सटर’ ही है. अब देखना होगा कि मेकर्स कब तक ऑफिशियल ऐलान करते हैं. अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी और राहुल देव जैसे स्टार्स की भी इसमें नजर आने की चर्चा है. साल 2027 में ईद पर ये फिल्म रिलीज की जाएगी. ये अगले साल आने वाली बड़ी अपकमिंग फिल्मों में से एक है.



