
रणबीर कपूर, चिरंजीवी
2027 Bollywood and South Movies Clash: हर साल किसी ना किसी त्योहार में फिल्मों का क्लैश जरूर देखने को मिलता है. साल की शुरुआत में तो वैसे भी फिल्मों को लेकर एक अलग उत्साह देखने को मिलता है. देशभर में कई सारी फिल्में जनवरी के महीने में रिलीज की जाती हैं. अब ऐसा एक बार फिर से देखने को मिलने वाला है. साल 2027 की शुरुआत में ही साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों के बीच बड़ा क्लैश देखने को मिल रहा है. एक तरफ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल की फिल्म लव एंड वॉर रिलीज हो रही है.
वहीं दूसरी तरफ साउथ से कुछ फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. साउथ फिल्मों के मेगास्टार चिरंजीवी की ही दो फिल्में जनवरी में रिलीज होनी हैं. इसमें काका और मोस्ट अवेटेड फिल्म विश्वम्भरा शामिल है. तो एक तरह से चिरंजीवी की दो फिल्में खुद में ही आपस में टकरा रही हैं. आइए जानते हैं कि फिल्मों को लेकर ताजा अपडेट क्या है.
लव एंड वॉर की रिलीज डेट फिक्स
संजयलीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म लव एंड वॉर को लेकर हाल ही में कई अपडेट्स आए. फिल्म से तीनों स्टार्स रणबीर कपूर, आलिया भट्ट् और विकी कौशल की फिल्मों के फर्स्ट लुक शेयर किए गए साथ ही ये भी रिवील कर दिया गया कि ये फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. वहीं दूसरी तरफ चिरंजीवी की एक फिल्म को लेकर तो डेट तय हो गई है. उनकी फिल्म काका 13 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में आने जा रही है. साल 2026 की शुरुआत में ही उनकी फिल्म मन शंकर वरप्रसाद गारु सिनेमाघरों में आई थी और कमाल का प्रदर्शन कर ले गई थी. ऐसे में उनकी फिल्म को हल्के में लेना सही नहीं होगा.
ये भी पढ़ें- Prahaar Trailer: कसाब को अंजाम तक पहुंचाने वाले वकील के रोल में छाए राजकुमार राव, प्रहार का दमदार ट्रेलर रिलीज
विश्वम्भरा की रिलीज असमंजस में
अब बची चिरंजीवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म विश्वम्भरा. इस फिल्म को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि इसे भी जनवरी 2027 में ही रिलीज किया जाएगा. फिल्म अगर 13-14 को नहीं रिलीज होती है तो इसका क्लैश सीधे तौर पर रणबीर कपूर की लव एंड वॉर के साथ किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तब तो दोनों ही फिल्मों से चिरंजीवी बॉलीवुड की लव एंड वॉर का घेराव कर लेंगे. मतलब बॉक्स ऑफिस की एक फिल्मी और रोचक जंग जनवरी 2027 को ही देखने को मिल सकती है. विश्वम्भरा को लेकर अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं है. फिल्म पहले अक्टूबर 2026 में आने वाली थी लेकिन अब खबरें हैं कि मेकर्स इसे 2027 जनवरी को रिलीज करने की तैयारी में है. इसकी फिक्स डेट आने के बाद इस महाक्लैश की पिक्चर और भी क्लियर हो जाएगी.



