
महात्मा गांधी के रोल में एक्टर सुरेंद्र राजन
Gandhi Jayanti: कुछ एक्टर्स पर्दे पर किरदारों को निभाते हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी एक्टर्स हैं, जो किरदार निभाते नहीं बल्कि जीते हैं. स्क्रीन पर उन्हें देखकर बस यही लगता है कि हां ये कलाकार इसी रोल के लिए ही बना है. ऐसे ही कलाकारों में एक नाम एक्टर सुरेंद्र राजन का है. जहां कोई अभिनेता फिल्मों में पुलिस वाला बनने के लिए फेमस होता है, कोई नेता के रोल के लिए लोकप्रिय होता है, तो वहीं सुरेंद्र राजन वो एक्टर हैं, जो महात्मा गांधी का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं.
बेन किंग्सले, दिलीप प्रभावलकर, नसीरुद्दीन शाह समेत और भी कई एक्टर्स महात्मा गांधी का किरदार निभा चुके हैं. सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी बेन किंग्सले को मिली. बाकी अभिनेताओं को भी पसंद किया. इन सबमें सुरेंद्र राजन एक ऐसा नाम है, जो एक दो नहीं बल्कि 6-6 बार गांधी का किरदार कर चुके हैं. आज गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के मौके पर चलिए उन 6 फिल्मों पर नजर डालते हैं.
किन-किन फिल्मों में महात्मा गांधी बने सुरेंद्र राजन
सुरेंद्र राजन ने पहली बार साल 2002 की फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ में महात्मा गांधी का रोल किया था. राजकुमार संतोषी इस फिल्म के डायरेक्टर थे. कद-काठी, चेहरा और आवाज से भी सुरेंद्र राजन पर्दे पर महात्मा गांधी के रोल के लिए उपयुक्त लगते. धीरे-धीरे उनके पास इस रोल के लिए और भी कई फिल्मों के ऑफर आए. जिन फिल्मों में वो गांधी बने, आप उन फिल्मों की लिस्ट नीचे देख सकते हैं.
- द लीजेंड ऑफ भगत सिंह (2002)
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो (2004)
- वीर सावरकर (2001)
- द लास्ट डेज ऑफ द राज (2004)-
- गांधी: द साइलेंट गन- शॉर्ट फिल्म (2012)
- गुमनामी (2019)
सुरेंद्र राजन का ताल्लुक मध्य प्रदेश से है. अब उनकी उम्र लगभग 87 साल है. 37 सालों से वो फिल्मी दुनिया का हिस्सा हैं. साल 1989 की ‘इन विच एनी गिव्स इट वन्स’ से उन्होंने अपने एक्टिंग सफर का आगाज किया था. IMDB के अनुसार वो अब तक 48 प्रोजेक्ट का हिस्सा रहे हैं. 6 प्रोजेक्ट में तो वो गांधी बने. हालांकि, कुछ जगहों पर 15 फिल्मों में उनके गांधी का रोल करने की बात कही जाती है. हालांकि, पब्लिक डोमेन में 6 फिल्मों के नाम ही मिलते हैं.
मकसूद भाई के रोल से हुए फेमस
विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित और राजकुमार हिरानी निर्देशित 2003 की फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस से सुरेंद्र राजन को सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली. इस फिल्म में उन्होंने एक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सफाईकर्मी की भूमिका निभाई थी. उन्होंने मकसूद का किरदार निभाया था.
भी पढ़ें-
किसी की 11 तो किसी की 31 हजार से हुई शुरुआत, आज खान तिकड़ी के पास है 15000 करोड़ की दौलत
रणबीर कपूर की रामायण: पार्ट 1 कब रिलीज होगी? आइमैक्स वालों ने किया खुलासा
संजय दत्त के साथ उनका एक इमोशनल सीन भी था, जहां पर संजय दत्त उनसे कहते हैं- मकसूद भाई तुम बहुत अच्छा काम करते हो, मुझे तुम्हें जादू की झप्पी देनी है. उसके बाद संजय दत्त और सुरेंद्र राजन गले मिलते हैं. सोशल मीडिया के दौर में भी वो जादू की झप्पी वाला सीन काफी पॉपुलर है. बहरहाल, आज भी 6 फिल्मों में महात्मा गांधी का किरदार निभाने के लिए सुरेंद्र राजन का नाम सिनेमा की दुनिया में बेहद ही इज्जत के साथ लिया जाता है.



