बादशाह से टूटे रिश्ते पर छलका दर्द, Bigg Boss 20 में ईशा रिखी से बोले सलमान- सामने वाला आगे बढ़ चुका है

बादशाह से टूटे रिश्ते पर छलका दर्द, Bigg Boss 20 में ईशा रिखी से बोले सलमान- सामने वाला आगे बढ़ चुका है

बादशाह से टूटे रिश्ते पर छलका दर्द, Bigg Boss 20 में ईशा रिखी से बोले सलमान- सामने वाला आगे बढ़ चुका है

बिग बॉस 20 में ईशा रिखी

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ का बिगुल बजते ही घर के अंदर कंटेस्टेंट्स की बहसबाजी शुरू हो चुकी है, लेकिन ग्रैंड प्रीमियर के मंच पर एक बातचीत ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. शो में कदम रखने से पहले ही जिस नाम को लेकर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुगबुगाहट थी, वो थीं पंजाबी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस ईशा रिखी. ईशा का नाम पिछले काफी समय से मशहूर रैपर बादशाह के साथ उनके कथित रिश्ते और शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहा है. कहा जाता है कि दोनों का ये रिश्ता कुछ ही महीने चला और फिर रास्ते अलग हो गए. हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस पर खुलकर बात नहीं की, लेकिन ये अधूरा चैप्टर ईशा के पीछे साए की तरह लगा रहा. अब जब ईशा सलमान खान के मंच पर पहुंचीं तो ये दर्द छुप न सका.

स्टेज पर जब ईशा रिखी से बातचीत शुरू हुई, तो सलमान खान ने उनके चेहरे का तनाव और पुराने रिश्ते का भारीपन तुरंत भांप लिया. सलमान ने उन्हें किसी सख्त होस्ट की तरह नहीं, बल्कि एक दोस्त और जिंदगी का तजुर्बा रखने वाले मेंटर की तरह समझाते हुए कहा, “ब्रेकअप वगैरह होते रहते हैं… किसके सामने खड़ी हो तुम?” सलमान का ये अंदाज देखकर वहां मौजूद दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ गई, लेकिन इसके ठीक बाद भाईजान ने ईशा को जिंदगी का सबसे कड़वा और जरूरी सच भी याद दिला दिया.

यहां पढ़ें बिग बॉस 20 की पूरी हाइलाइट्स

Bigg Boss 20 Premiere Highlights: मैरी कॉम, माही विज, आसिफ खान से रोहेद खान तक, ये हैं सलमान खान के बिग बॉस 20 के 16 कंटेस्टेंट्स

“तुम भी मूव ऑन करो”

सलमान खान ने ईशा को साफ शब्दों में समझाया कि किसी एक इंसान या एक टूटे हुए रिश्ते के पीछे अपनी पूरी जिंदगी और करियर को दांव पर लगाना समझदारी नहीं है. सलमान ने सीधे कहा, “एक आदमी को लेकर क्या रोना-धोना… Move on Isha(आगे बढ़ो ईशा) ! सामने वाली पार्टी तो कब की आगे बढ़ चुकी है.” उन्होंने ईशा को अहसास कराया कि जब दूसरी तरफ की जिंदगी आगे चल पड़ी है, तो उन्हें भी अपने पुराने आंसुओं को पीछे छोड़कर इस नए सफर पर पूरा फोकस करना चाहिए.

नाम न लेने पर सलमान ने की ईशा की तारीफ

इस पूरी बातचीत में सबसे खास बात ये रही कि ईशा रिखी ने एक बार भी बादशाह का नाम अपनी जुबान पर नहीं आने दिया. उन्होंने जिस ग्रेस और गरिमा के साथ इस बेहद निजी और संवेदनशील विषय को संभाला, उसने सलमान खान को बहुत इम्प्रेस किया. सलमान ने उनकी इस समझदारी की तारीफ करते हुए एक और नसीहत दी. उन्होंने कहा कि अपनी प्राइवेसी बनाए रखना बहुत जरूरी है और जरूरी नहीं कि दो लोगों के बीच जो कुछ भी बीता हो, उसे दुनिया के सामने तमाशा बनाकर परोसा जाए.

आगे क्या होगा?

बिग बॉस का घर एक ऐसा शीशमहल है जहां अच्छे-अच्छों के सब्र का बांध टूट जाता है. अब जब ईशा रिखी 100 दिनों के लिए कैमरों की जद में होंगी, तो सबकी नजरें इसी बात पर होंगी कि क्या वो सलमान की इस सीख को गांठ बांधकर आगे बढ़ेंगी, या फिर घर के किसी कोने में बैठकर अपने अतीत के पन्ने पलटेंगी.

सोनाली नाईक

सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया.

उन्होंने वहां ‘फैशनेरिया’ नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं.

सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है.

नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज ‘पानी’, ‘मेड इन चाइना’ की रीडिंग ‘आल इंडिया रेडियो’ पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *