अक्षय कुमार की ‘समुक’ में ‘मुक्केबाज’ की एंट्री, सनी देओल से ले चुका पंगा

अक्षय कुमार की ‘समुक’ में ‘मुक्केबाज’ की एंट्री, सनी देओल से ले चुका पंगा

अक्षय कुमार की ‘समुक’ में ‘मुक्केबाज’ की एंट्री, सनी देओल से ले चुका पंगा

अक्षय की फिल्म में एंट्री

अक्षय कुमार इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. खिलाड़ी कुमार की फिल्म हैवान जल्द ही रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर फैंस काफी पसंद आया है. ऐसे में अब हर किसी को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है. हैवान में कई सालों बाद अक्षय के साथ सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. इस बीच अक्षय की साइंस-फिक्शन एलियन सर्वाइवल-एक्शन थ्रिलर फिल्म Samuk की स्टारकास्ट पर अपडेट है. सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म में अब विनीत कुमार की एंट्री हो गई है.

विनीत कुमार मुक्काबाज और गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. अब खबरें हैं कि एक्टर Samuk में अहम भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं. फिल्म का निर्देशन कनिष्क वर्मा कर रहे हैं. हालांकि, उनके किरदार और कहानी से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: फिल्म टैक्स फ्री होने पर दर्शकों को कितना फायदा? हनुमान अंश के टिकट के दाम इतने घट जाएंगे

विनीत को कैसे चुना गया?

एक सूत्र ने बताया, विनीते के अभिनय में एक खास तरह की रॉनेस और फिजिकलिटी है. निर्देशक को लगा कि वह इस किरदार के लिए बिल्कुल सही हैं. उनकी मौजूदगी फिल्म के बाकी कलाकारों से अलग एनर्जी लेकर आएगी. इस रोल के लिए ऐसे अभिनेता की जरूरत थी, जो बिना जरूरत से ज्यादा दिखावे के किरदार में गहराई और इंटेंसिटी ला सके.

सूत्र ने आगे कहा, Samuk की कास्टिंग के पीछे एक साफ क्रिएटिव सोच है. मेकर्स सिर्फ पारंपरिक ऑप्शन पर निर्भर नहीं रहना चाहते, बल्कि ऐसे कलाकारों को चुन रहे हैं जो फिल्म की दुनिया को विश्वसनीय और अलग बना सकें. विनीते अपने किरदारों में पूरी तरह ढलने के लिए जाने जाते हैं. इसलिए माना जा रहा है कि वह इस फिल्म की दुनिया में आसानी से फिट हो जाएंगे और अपने किरदार को खास अंदाज में निभाएंगे. फिल्म में सिंह, अक्षय कुमार के साथ एक बड़े मिशन पर नजर आएंगे. उनका किरदार कहानी के लिए बेहद अहम है और दोनों किरदारों के बीच फिल्म के सबसे मजबूत रिश्तों में से एक देखने को मिलेगा.

बता दें कि, Samuk के 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है. फिल्म को एक बड़े जॉनर-बेस्ड थिएट्रिकल प्रोजेक्ट के तौर पर पेश किया जा रहा है.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है.

कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *