Toxic OTT Release Date: किस दिन और किस OTT पर रिलीज होगी यश की ‘टॉक्सिक’? आ गई जानकारी

Toxic OTT Release Date: किस दिन और किस OTT पर रिलीज होगी यश की ‘टॉक्सिक’? आ गई जानकारी

Toxic OTT Release Date: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में डिजास्टर साबित हुई. फिल्म को करीब 140 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड ओपनिंग तो मिली थी, लेकिन अगले ही दिन फिल्म धड़ाम से गिर गई. इसे दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों की ओर से भी अच्छे रिव्यूज नहीं मिले. केजीएफ और केजीएफ 2 की बंपर सक्सेस के बाद यश के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चारो खाने चित हो गई. सिनेमाघरों में जिन लोगों ने ‘टॉक्सिक’ को नहीं देखा और इसके ओटीटी रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं, उनके लिए अहम खबर सामने आ रही है.

‘टॉक्सिक’ की ओटीटी रिलीज़ को लेकर लंबे वक्त से चर्चा है. पिछले दिनों खबर आई थी कि ओटीटी डील में ‘टॉक्सिक’ की कीमत काफी कम हो गई है. इस बीच अब 123 तेलुगू ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि यश की ये फिल्म जल्द ओटीटी पर रिलीज़ हो सकती है.

कहां और कब रिलीज़ होगी ‘टॉक्सिक’?

रिपोर्ट में बज़ के हिसाब से बताया गया है कि ‘टॉक्सिक‘ ओटीटी प्लैटफॉर्म जी5 पर 25 सितंबर 2026 को रिलीज़ हो सकती है. फिल्म के सभी भाषाओं के वर्जन को एक साथ जी5 पर रिलीज़ किए जाने की बात सामने आ रही है. भले ही रिपोर्ट में दावा किया गया हो कि फिल्म 25 सितंबर को ओटीटी पर आने वाली है, लेकिन जी5 या ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज़ पर अभी कोई बयान नहीं दिया है. यानी आधिकारिक ऐलान का इंतज़ार है.

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने कमाए?

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ में यश के अलावा पांच नामी एक्ट्रेसेस हैं. इनमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत के नाम शामिल हैं. इस फिल्म को रिलीज़ से पहले कई बार पोस्टपोन भी किया गया. पर जब फिल्म आई तो फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. टॉक्सिक का बजट 500 करोड़ से 600 करोड़ रुपये के बीच माना जा रहा है. वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 340.43 करोड़ रुपये की ही कमाई की है.

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे.

एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया.

आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *