Hanuman Ansh Box Office: छठे रविवार को हनुमान अंश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कमाल

Hanuman Ansh Box Office: छठे रविवार को हनुमान अंश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कमाल

Hanuman Ansh Box Office: छठे रविवार को हनुमान अंश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कमाल

हनुमान अंश फिल्म का बड़ा चमत्कार

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 38: हनुमान अंश फिल्म की चमत्कारी कमाई सिनेमाघरों में जारी है. हर घर के लोग इस फिल्म की ओर खिंचे चले आ रहे हैं और बाबा के अनूठे चमत्कारों और जीवन दर्शन पर बनी इस फिल्म का लुत्फ उठा रहे हैं. कई लोग तो इस फिल्म को एक बार देख लेने के बाद दोबारा भी जा रहे हैं. बाबा की महिमा का ही कारण है कि ये फिल्म इतने कम बजट में बनने के बाद भी असाधारण कमाई करती नजर आ रही है. फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. इसको लेकर लोगों की उत्सुकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म ने रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के 38वें दिन यानी 6वें रविवार को 22.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

वहीं फिल्म के लिए 6वां वीकेंड बहुत खास रहा है. अपने 6वें वीकेंड में इस फिल्म ने कुल 51.50 करोड़ की कमाई कर के दिखाई है जो किसी आश्चर्य से कम नहीं है. ऐसा इससे पहले कभी भी देखने को नहीं मिला है. विदेशों से भी हनुमान अंश का ताबड़तोड़ कलेक्शन जारी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म ने रिलीज के 38 दिनों में कुल कितनी कमाई कर ली है.

हनुमान अंश ने कुल कितने रुपये कमा लिए?

हनुमान अंश की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का 38 दिनों का नेट कलेक्शन 214.63 करोड़ रुपये का हो गया है. वहीं फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर 253.55 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखा दी है. इस फिल्म का दमदार कलेक्शन जारी है. विदेशों में अब हनुमान अंश की खूब प्रशंसा हो रही है. रिलीज के 38वें दिन इस फिल्म ने विदेशों से 5 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस कलेक्शन के साथ ही फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 14.50 करोड़ रुपये का हो गया है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 268.05 करोड़ रुपये का हुआ है.

ये भी पढ़ें- Ramayana Poster Release: एक-दूसरे के प्यार में गुम सीता राम, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का नया पोस्टर देख इमोशनल हुए फैंस

फिल्म अब तेजी से 300 करोड़ की ओर बढ़ रही है. जैसा कलेक्शन मौजूदा समय में इस फिल्म का देखने को मिल रहा है उस हिसाब से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म 500 करोड़ के करिश्माई आंकड़े को भी छू सकती है. ये फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसका निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है जबकी पीयूष ठाकुर इसके निर्माता हैं. फिल्म में शोभिनव सत्या ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं फिल्म में चंदन के आनंद, अनिल रस्तोगी, सुगंधा मल्होत्रा और नेहा परंजपे ने भी अहम रोल प्ले किया है. थियेटर्स में ये फिल्म अब खूब कमाई कर रही है.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है.

CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *