Box Office Record: L 2 एमपुरान-लोका चैप्टर 1 का रिकॉर्ड टूटा, छाया पुष्पा का विलेन, मलयालम सिनेमा को मिली सबसे ज्यादा कमाई वाली मूवी

Box Office Record: L 2 एमपुरान-लोका चैप्टर 1 का रिकॉर्ड टूटा, छाया पुष्पा का विलेन, मलयालम सिनेमा को मिली सबसे ज्यादा कमाई वाली मूवी

Box Office Record: L 2 एमपुरान-लोका चैप्टर 1 का रिकॉर्ड टूटा, छाया पुष्पा का विलेन, मलयालम सिनेमा को मिली सबसे ज्यादा कमाई वाली मूवी

बेथलेहम कुडुंबा युनिट ने कितने कमाए?

Bethlehem Kudumba Unit Box Office Record: फिल्म इंडस्ट्री में अब बॉक्स ऑफिस के मैदान पर हर दिन नए रिकॉर्ड्स बनते रहते हैं. अब ऐसा ही एक नया रिकॉर्ड बेथलेहम कुडुंबा युनिट ने बना दिया है. ये फिल्म देखते ही देखते मलयालम सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इस फिल्म ने रिलीज के 27वें दिन ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है. साल 2025 में दो फिल्मों ने मलयालम सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया था. लेकिन अब कम समय में ही इस नई फिल्म ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है.

बेथलेहम कुडुंबा युनिट फिल्म की खास बात ये है कि इसमें कोई बहुत बड़ी स्टारकास्ट नहीं है. इसके अलावा फिल्म ने विदेशों में भी बंपर कमाई कर के दिखाई है. साउथ में टॉक्सिक और हिंदी में हनुमान अंश फिल्म की रिलीज के बाद भी एक महीने के अंदर बेथलेहम कुडुंबा युनिट ने इतिहास रह दिया है. आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है.

बेथलेहम कुडुंबा युनिट ने कितने कमाए?

मलयालम फिल्म बेथलेहम कुडुंबा युनिट ने रिलीज के 27वें दिन बड़ा कमाल किया है. इस फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की वीकडेज की कमाई अब धीरे-धीरे घट रही है लेकिन वीकडेज में इसका कलेक्शन असरदार साबित हो सकता है. बेथलेहम कुडुंबा युनिट ने रिलीज के 27 दिनों में नेट कलेक्शन के मामले में 151.15 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 176.50 करोड़ रुपये का हो गया है. इस फिल्म ने विदेशों से भी बंपर कमाई की है और 135.90 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो बेथलेहम कुडुंबा युनिट का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 312.40 करोड़ रुपये का हो चुका है.

ये भी पढ़ें- Aneet-Ahaan: सैयारा से मचाया धमाल, फिर साथ लौट रहे अनीत पड्डा और अहान पांडे, नई फिल्म पर आया धांसू अपडेट

इन दो फिल्मों को बेथलेहम कुडुंबा युनिट ने छोड़ा पीछे

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक बेथलेहम कुडुंबा युनिट ने 312.40 करोड़ के कलेक्शन के साथ ही मलयालम सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस फिल्म ने रिपोर्ट्स के मुताबिक 304 करोड़ का कलेक्शन करने वाली लोका चैप्टर 1 का रिकॉर्ड तोड़ा है. वहीं फिल्म ने 268 करोड़ का कलेक्शन करने वाली मूवी एल 2 एमपुरान की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है. अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले कितने वक्त तक मलयालम सिनेमा का ये रिकॉर्ड कायम रहता है.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है.

CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *