
सलमान खान
Salman khan Angry In Bigg Boss 20: सलमान खान ने बिग बॉस में शनिवार की रात ट्रोलिंग के मुद्दे पर अपना गुस्सा जाहिर किया. सोशल मीडिया पर हर क्षेत्र के सेलिब्रिटीज़ को ट्रोल आर्मी अक्सर निशाने पर लेती रहती है. इसे लेकर सलमान ने सख्त रुख अख्तियार किया. आए दिन देखा जाता है कि फिल्मों में एक्टिंग या फिल्म में दिखाए गए किसी सीन को लेकर ट्रोल आर्मी एक्टिव हो जाती है और सेलेब्स को निशाने पर लेती है. इस मुद्दे पर सलमान ने कड़े अल्फाज का इस्तेमाल किया है. उन्होंने बिग बॉस 20 के मंच से कहा कि आप लोगों ने फिल्म की टिकट खरीदी है, हमें नहीं खरीदा है.
सलमान खान ने वीकेंड का वार के दौरान अपनी ट्रोलिंग का जिक्र करते हुए कहा, “टकला हो गया है. पिक्चर का लुक है. और असली वजह ये है कि मेरा एक दोस्त करीब दो महीने पहले गुज़र गया. ट्रांसप्लांट करा रहा है ये. मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन कितने लोग डिप्रेशन में जाते हैं. मेरी बुराई करो, मैं तुमको गलत साबित करूंगा. मेरी तारीफ करो, मैं ऐसा करूंगा कि तुम जाकर अगली बार और तारीफ करो. ये मेरी पर्सनैलिटी है. हर किसी की पर्सनैलिटी अलग है. मैं बुराई और अच्छाई, दोनों से अपने फायदे की चीज निकाल लेता हूं. लेकिन इतने सारे लोग हैं, जब उनके बारे में बुरा लिखते हैं, जो सच नहीं है, तो वो डिप्रेशन में चले जाते हैं.”
ये भी पढ़ें: जिस दिन हम उतर आए, भागते फिरोगे तुमट्रोलर्स को सलमान खान की धमकी, बोले- मुझे पता चला ये कौन हैं तो फिर
“ट्रोल की भाषा से उनकी परवरिश पता चलती है”
सलमान कहते हैं, “कितने सारे सुसाइड हुए हैं. ट्रोल, ट्रोल, ट्रोल, कुछ भी यार. और जैसी वो भाषा इस्तेमाल करते हैं. उनकी परवरिश पता चलती है कि ये कौन हैं. कभी कभी ऐसा लगता है कि ये हमारे लोग हैं भी या नहीं. ये इंसान हैं भी या नहीं. पैरासाइट (परजीवी) हैं. और हमें इनकी सफाई करनी होगी. नहीं देखनी फिल्म, मत देखो. ये नया आया है कि हमारे वजह से तुम ये बने हो, वो बने हो. हम फैंस को रिस्पेक्ट देते हैं, इसका मतलब ये (नहीं) कि तुम ऐसा करो हमारे साथ? टिकट खरीदी है आपने पिक्चर देखने के लिए. हमें थोड़ी खरीदा है आपने यार. हम अपना बेस्ट देते हैं ताकि आपको पिक्चर में मजा आए.”
जब शर्टलेस हुए सलमान खान, देखें वीडियो
Trolls get a reality check today !!#salmankhan
Salman Khan just schooled the internet on upbringing and respect on national television!!Simple Bhasa m trollers k liye ~ BC hm apne pe aa gaye Na. . Bhagte Firoge…💀
CULT Salman Bhai. . 🚬 pic.twitter.com/00gOuWKEHR— 𝕽𝖆𝖉𝖍𝖊 (@Dabangg_RadheY) September 19, 2026
“बिग बॉस में 108 कैमरा है”
सलमान ने बिग बॉस के तमाम कंटेस्टेंट से कहा, “और ये आप सबके लिए है, जब आप घर से बाहर आएंगे. आप सलमान खान हैं तो आप कुछ भी कह सकते हैं. कोई एथिक्स, कोई मोरल और प्रिंसिपल नहीं…हमारे यहां 108 कैमरा है. एक कैमरामैन ने ऐसा शॉट नहीं दिया है. आप लोग कॉम्प्रोमाइजिंग पोजिशन में हमेशा रहते हैं. बाथरूम में, इधर-उधर. ये हमारा फैसला है, हम कभी भी महिलाओं को गलत पेश नहीं करेंगे. हम कभी भी ऐसा कुछ नहीं दिखाएंगे. यही हमारी सोच है.”
बिग बॉस को विवादित शो कहे जाने पर क्या बोले सलमान?
बिग बॉस को विवादित शो कहे जाने पर सलमान ने कहा, “बोलते हैं कि बड़ा विवादित शो है, बहुत अग्रेसिव और चैलेंजिंग शो है, बहुत बहस और बहुत गाली, पर ये (महिलाओं को गलत ऐंगल से दिखाना) कभी नहीं होता है. बहुत से लोग हैं, जो दुखी हैं, परेशान हैं, उन्हें नहीं पता इससे कैसे उबरना है. वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं. आप हैं कौन जो इसपर कमेंट करें और इससे पैसा बनाएं. तुम लोगों को शर्म आनी चाहिए यार. आजकल ऐसे बहुत से लोग आ गए हैं, जो ऐसे लोगों की उनके हैंडल पर ही बजाते हैं. मैं उन्हें सलाम करता हूं.”



