Bigg Boss: एक ही थी शहनाज गिल…माही विज और अमन ने उड़ाया लव गिल का मजाक

Bigg Boss: एक ही थी शहनाज गिल…माही विज और अमन ने उड़ाया लव गिल का मजाक

माही ने किया लव को रोस्ट

Bigg Boss: ‘बिग बॉस 20’ में घरवालों के बीच अक्सर मजेदार बातचीत और नोकझोंक देखने को मिलती रहती है. वहीं, कई बार बातों-बातों में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से दिल की भड़ास भी निकाल देते हैं. इस बार हाल के एपिसोड में माही विज और अमन गांधी ने लव गिल का मजाक उड़ाया है और अपने दिल की भड़ास निकाल दी है. दरअसल, एक टास्क के दौरान बातों-बातों में माही ने लव को बार-बार शहनाज गिल के नाम से बुलाना शुरू कर दिया. बता दें कि शहनाज गिल ‘बिग बॉस 13’ में नजर आने के बाद घर-घर में काफी पॉपुलर हो गई थीं.

लव को छेड़ते हुए माही विज ने कहा, “कहती है बुलाओ मुझे लव गिल, लव गिल… अरे छत्तीस झंडे गाड़ के कबकी चली गई शहनाज गिल.” इसके बाद अमन गांधी भी इस मजाक में शामिल हो गए. उन्होंने माही से कहा, “गंदी हैं तेरी बातें, कर ले थोड़ा चिल. लव गिल, मान लेना, एक ही थी शहनाज गिल.”

ये भी पढ़ें: शुद्ध देसी रोमांस के बाद एक और फिल्म करने वाले थें सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

लव गिल ने भी दिया जवाब

हालांकि, लव गिल भी चुप नहीं रहीं और उन्होंने मजेदार अंदाज में दोनों को जवाब दे दिया. लगातार शहनाज से तुलना किए जाने पर लव ने कहा, “हर बात पर बोले, ‘ये शहनाज गिल!’ अबे ओ चोमू, मैं शहनाज नहीं, क्योंकि हूं मैं लव गिल!” लव का यह जवाब सुनकर घर में माहौल और मजेदार हो गया. बता दें कि, ये सारी बातें एक टास्क के दौरान हुई हैं. इस टास्क में सभी घरवालों को एक दूसरे को रोस्ट करना था.

कौन हैं लव गिल?

बता दें कि, लव गिल का असली नाम लवप्रीत कौर गिल है. वह पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं और म्यूजिक वीडियो, टीवी और पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. उन्हें सिंगर करण औजला के 2019 में आए म्यूजिक वीडियो ‘फैक्ट्स’ से ज्यादा पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने पंजाबी टीवी शो ‘तू पतंग मैं डोर’ में जरीना का किरदार निभाया, जो 2020 से 2022 तक चला. लव ने 2021 में फिल्म ‘कुड़ियां जवान बापू परेशान’ से पंजाबी फिल्मों में डेब्यू किया. इसके बाद वह ‘हेटर्ज’, ‘कुलचे छोले’, ‘गदर 1947: इक विच्छोड़ा’ और ‘वेखी जा छेड़ी ना’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है.

कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *