
सारा ने खोला राज
Rise And Fall 2: अमेजन प्राइम का रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ आज यानी 26 सितंबर शनिवार शुरु चुका है. शो का प्रीमियर दोपहर 12 हुआ है. इसके कई क्लीप भी वायरल हो रहे हैं. जिसमें कंटेस्टेंट्स स्टेज पर होस्ट सहवाग से बात करते नजर आए हैं और कई खुलासे भी किए हैं. शो में सारा गुरपाल ने भी एंट्री ली है. इस दौरान उन्होंने होस्ट सहवाग से क्रिकेटर्स को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. सारा ने बताया कि कुछ क्रिकेटर्स उन्हें मैसेज करते हैं और इसके बाद उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के साथ ऐसी चैट का जिक्र किया, जिस पर सहवाग ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया है.
शो में सारा और वीरेंद्र सहवाग के बीच हुई इस बातचीत ने माहौल को काफी हल्का-फुल्का और मजेदार बना दिया. सारा ने क्रिकेटर्स के उनके मैसेज करने की बात शेयर करते हुए सहवाग को भी चैट दिखाई, जिस पर उन्होंने तुरंत अपने अंदाज में मजाक कर दिया, जिसकी क्लीप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
ये भी पढ़ें: देव आनंद की 103वीं जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें
सारा को मैसेज करते हैं क्रिकेटर्स
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सारा गुरपाल शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग के साथ मस्ती मजाक करती नजर आ रही हैं. इस दौरान सहवाग सिंगर से कहते हैं कि, मैंने सुना है कि बहुत से क्रिकेटर्स ने आपको DM किए हैं. इस पर सारा कहती हैं कि, ‘हां सर बहुत क्रिकेटर्स मैसेज करते हैं.’ फिर सहवाग कहते हैं कि ‘आपका फोन कहा हैं?’ . इसके बाद सारा अपने अपने फोन से चैट ओपन करके सहवाग को दिखाती हैं, जिसे देख वो भी हैरान रह जाते हैं और कहते हैं कि अच्छा…इसने भी किया है..तभी रन नहीं बन रहे. इसके बाद फिर सहवाग कहते हैं कि, अरे इसमें, लेफ्टी भी है…राइटी भी है और कीपर भी है.
राइज एंड फॉल 2 में कौन-कौन?
वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ (Rise and Fall Season 2) में कुल 15 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया है. इसमें शहजाद पुनावाला, स्वरा भास्कर, गौतम गुलाटी, सारा गुरपाल, करण पटेल, सिवेत तौमर, निहारिका तिवारी, कायरा अनु, प्रियंका चाहर चौधरी, इरिना रुड़ाकोवा, अनीश भगत, मनीष कश्यप, काजल राघवानी और राज ग्रोवर और तेज प्रताप यादव शामिल हैं.



