Salman Khan Bigg Boss 20: मैंने भी ये सब किया है, मैं क्या लेक्चर दे रहा हूं…रीति तिवारी की क्लास लगाते हुए सलमान ने क्यों कही ये बात

Salman Khan Bigg Boss 20: मैंने भी ये सब किया है, मैं क्या लेक्चर दे रहा हूं…रीति तिवारी की क्लास लगाते हुए सलमान ने क्यों कही ये बात

Salman Khan Bigg Boss 20: मैंने भी ये सब किया है, मैं क्या लेक्चर दे रहा हूं…रीति तिवारी की क्लास लगाते हुए सलमान ने क्यों कही ये बात

रीति तिवारी और सलमान खान

Salman Khan Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के तीसरे वीकेंड का वार में सलमान खान ने रीति तिवारी के कारनामों का हिसबा किताब किया. एपिसोड 21 के दौरान होस्ट के तौर पर सलमान ने एक बार फिर खुद को साबित किया और फैंस का दिल जीता. उन्होंने रीति तिवारी को उनकी भाषा के लिए तो फटकार लगाई ही, साथ ही साथ उनके ग्रुप में मौजूद यंग डीएसए, स्काउट और आसिफ खान समेत सभी लोगों की भी रीति को नहीं रोकने और उनकी डिस टास्क के दौरान तारीफ करने को लेकर क्लाइस लगाई. इस दौरान सलमान खान ने एक जगह ये भी कह दिया कि मैं क्या लेक्चर दे रहा हूं, ये सब तो मैंने भी किया है.

बिग बॉस 20 देख रहे दर्शकों को पहले से ही अंदाज़ा था कि इस बार किन लोगों की क्लास लगने वाली है. हुआ भी कुछ ऐसा ही. सलमान खान ने रीति की एक-एक गलती पर उन्हें खरी खोटी सुनाया. काजी से उनके विवाद पर सलमान ने काजी का साथ दिया. डिस वाले टास्क के दौरान जिस तरह काजी तौकीर ने गाली गलौच करने पर अपना गुस्सा दिखाया और उदिती सिंह के लिए स्टैंड लिया, सलमान ने इसकी भी तारीफ की.

ये भी पढ़ें: आप मनोज तिवारी की बेटी हैं, डॉली बिंद्रा की नहीं रीति तिवारी को सलमान खान की फटकार

रीति के साथ पूरे ग्रुप को सलमान ने निशाने पर लिया

सलमान ने शो के दौरान रीति की हरकतों को लेकर उनके पूरे ग्रुप को डांट लगाई. उन्होंने इसके लिए आम्रपाली दुबे, मैरी कॉम, आसिफ, स्काउट समेत सभी को रीति से भी ज्यादा जिम्मेदार बताया. उन्होंने कहा कि आप लोग सभी रीति को चियर कर रहे थे. सलमान ने कहा कि आप लोगों की वजह से ही रीति को पता नहीं चला कि वो किस ओर जा रही हैं. उन्होंने कहा कि आप सभी उस वक्त डिस का मजा ले रहे थे. सलमान ने कहा कि लोगों को अच्छे लोग पसंद आते हैं.

समझाने के लिए खुद का दिया उदाहरण

सलमान ना रीति को समझाते हुए कहा, “मैं ऐसे परिवारों को जानता हूं, जो परेशान रही या डिवोर्स हुआ. वहां से उन्होंने अपनी लाइफ बनाई है. आपको खुद अपने अंदर झाक कर वो देखना है कि अब आपको यहां से अपनी जर्नी कहां ले जानी है. है आपके पास टाइम. आपने गलतियां की, कोई बात नहीं, हम सब गलतियां करते हैं. मैं क्या आपको लेक्चर दे रहा हूं इसके ऊपर, मैं जब नौजवान था तो मैंने भी ये सब चीज़ें की हैं. मैंने बहुत मेहनत से सब सीखा. मैं नहीं चाहता कि आप मुश्किल रास्ते से सीखें, क्योंकि ये अच्छा नहीं है.” सलमान खान के समझाने और सुनाने के बाद रीति ने माफी मांगी.

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे.

एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया.

आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *