
ईशा रिखी बिग बॉस 20
Bigg Boss 20 Eviction: सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में दूसरा एविक्शन हो चुका है. रोहिद खान के बाद अब एक और कंटेस्टेंट का सफर इस शो से खत्म हो गया. वो कंटेस्टेंट रैपर बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी हैं. 27 सितंबर को ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड पर सलमान ने ईशा के नाम का ऐलान किया और बताया कि वो इस शो से बाहर होती हैं.
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए ईशा रिखी और रैपर यंग डीएसए नॉमिनेटेड थे. ऑडियंस वोटिंग के आधार पर एविक्शन का फैसला होता है. यंग की तुलना में ईशा को कम वोट्स मिले और सिर्फ 21 दिनों में ही उन्हें ‘बिग बॉस’ से बाहर जाना पड़ा. ज्यादा वोट्स मिलने की वजह से यंग डीएसए बच गए. दरअसल, सलमान जब एविक्टेड कंटेस्टेंट के नाम का ऐलान कर रहे थे, तो मजाकिया अंदाज में पहले उन्होंने यंग का नाम लिया.
2 कंटेस्टेंट का सफर खत्म
सलमान पहले कहते हैं कि यंग तुम जा रहे हैं, लेकिन फिर बाद में वो बताते हैं कि वो सेफ हैं और ईशा रिखी घर से बेघर हो रही हैं. बता दें कि पिछले हफ्ते के ‘वीकेंड का वार’ पर अफगानी मूल के ऑस्ट्रियाई एक्टर रोहिद खान ‘बिग बॉस 20‘ से बाहर हुए थे. ये शो 6 सितंबर को 16 कंटेस्टेंट को शुरू हुआ. 2 कंटेस्टेंट बाहर हो गए. यानी अब 14 कंस्टेंट सलमान के घर में हैं.
‘बिग बॉस 20’ में हैं ये 14 कंटेस्टेंट
रोहिद खान और ईशा रिखी के बाहर होने के बाद अब जो 14 कंटेस्टेंट ‘बिग बॉस 20’ हैं उनके नाम हैं- कनिका मान, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, माही विज, कुशल तंवर (गुल्लू), मैरी कॉम, काजी तौकीर, उदिति सिंह, यंग डीएसए, रीति तिवारी, तन्मय सिंह (स्काउट), लव गिल, अमन गांधी.
ये भी पढ़ें-
56 या 75, कितने साल के थे मुश्ताक खान? उम्र का कंफ्यूजन हुआ दूर, बेटे ने खुद बताया सच
कपूर खानदान का वो वारिस जिसने 6 दशक पहले National Award लेने से मना कर दिया था, हैरान कर देगी वजह
ये सितारे बने मेहमान
‘बिग बॉस 20’ में 27 सितंबर को ‘वीकेंड का वार’ पर कई फिल्मी सितारे बतौर गेस्ट भी शामिल हुए. अजय देवगन और जयदीप अहलावत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम 3’ के प्रमोशन के सिलसिले में इस शो में पहुंचे. तो वहीं फातिमा सना शेख, जीशाना अय्यूब और रघुबीर यादव अपनी नई रिलीज सीरीज ‘हुंकार’ को प्रमोट करने शो में आए. इस दौरान जीशान और फातिमा ने काजी को अपना फेवरेट कंटेस्टेंट बताया.



