पैर टूटा हुआ, आंख पर चोट और स्टन गन का इस्तेमाल…पोस्टमार्टम करने वाले ने सुशांत की बहन को क्या क्या बताया

पैर टूटा हुआ, आंख पर चोट और स्टन गन का इस्तेमाल…पोस्टमार्टम करने वाले ने सुशांत की बहन को क्या क्या बताया

पैर टूटा हुआ, आंख पर चोट और स्टन गन का इस्तेमाल…पोस्टमार्टम करने वाले ने सुशांत की बहन को क्या क्या बताया

श्वेता सिंह कीर्ति और सुशांत सिंह राजपूत

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के करीब 6 साल बाद उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कुछ सनसनीखेज दावे किए हैं. उन्होंने 28 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम पर चार मिनट 10 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने दावा किया कि हाल ही में उनकी मुलाकात उस शख्स से हुई थी, जिसने सुशांत का पोस्टमार्टम किया था. श्वेता के मुताबिक पोस्टमार्टम करने वाले शख्स ने उन्हें बताया कि सुशांत का पैर टूटा हुआ था और आंख पर भी चोट थी.

श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर जारी किए वीडियो में कहा, “हमें हाल ही में पता चला, जिस शख्स ने भाई (सुशांत सिंह राजपूत) का पोस्टमार्टम किया था, उसने बताया कि स्टन गन का इस्तेमाल हुआ था और उसके पैर टूटे हुए थे और उनके खिलाफ काफी फोर्स का भी इस्तेमाल हुआ था. आंख पर चोट लगी थी. आप लोगों को लगता है कि भाई के साथ जो भी हुआ वो गलत था और हां वो बिल्कुल गलत था. हमें भी महसूस होता है कि वो बिल्कुल नहीं होना चाहिए था. लेकिन पता है, मैं उसकी बहन हूं, मैं जानती हूं कि कैसा लगता है जब सोचते भी हैं कि आपके किसी प्यारे के साथ ऐसा कुछ हुआ होगा.”

बहन के दिल में नहीं बदला या नफरत की भावना

श्वेता कहती हैं, “जब ये आपके साथ होता तो आप इसे माफ भी कर देते हैं, पर ये किसी ऐसे के साथ होता है, जिसे आप प्यार करते हैं तो आपको माफ करने के लिए बहुत ज्यादा हिम्मत की जरूरत पड़ती है. लेकिन देखिए, मैं नफरत, बदला या नाराज़गी में नहीं उलझना चाहती. मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी का मकसद प्यार, विश्वास, अच्छाई और ईश्वर के लिए खड़ा होना है. जिस दुनिया में मैं लड़ रही हूं, वहां कभी भी अपने दिल में निगेटिविटी को बढ़ने नहीं दूंगी. हो सकता है ईश्वर ने मुझे इस हालात में इसलिए डाला हो ताकी मैं मजबूती और ईश्ववर की शक्ति का उदाहरण बन सकूं. मैं नहीं चाहती कि आप लोग ईश्वर और अच्छाई से अपना यकीन खोए.”

“फिर तो हम नास्तिक बन जाएंगे”

उन्होंने आगे कहा कि अगर हम प्यार पर यकीन नहीं करेंगे तो हम ईश्वर पर भी यकीन करने में नाकाम रहेंगे, फिर तो हम नास्तिक बन जाएंगे. मैं आप में से कई लोगों से मिली. कई लोग कैंसर से जूझ रहे हैं और कई लोग इससे उबर भी चुके हैं और मुझे आप पर गर्व है. उन्होंने कहा कि मैं इस बात को कबूल करती हूं कि दुनिया में अन्याय है और अच्छे लोगों को बहुत से दर्द से गुज़रना पड़ता है, लेकिन दर्द आपके बदलने का रास्ता है, इसलिए आपको अपने दिल को निगेटिविटी से भरने नहीं देना है.

सुशांत मामले को जानिए

सुशांत सिंह राजूपत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी. मुंबई में उनके ही अपार्टमेंट में उनका शव फंदे से लटका मिला था. उस वक्त इस मामले में काफी बवाल हुआ था. एक्ट्रेस और सुशांत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती को जेल भी जाना पड़ा था. हालांकि बाद में उन्हें मामले में क्लीनचिट मिली. सीबीआई ने पिछले साल इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट लगाई थी और एक्टर की मौत को आत्महत्या माना था.

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे.

एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया.

आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *