
रजनीकांत की ‘धर्मन’ पर अपडेट
Dharman: साउथ सिनेमा के थलाइवा यानी रजनीकांत 75 साल की उम्र में भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रहे हैं. साथ ही कई यंग एक्टर्स को कांटे की टक्कर दे रहे हैं. अक्टूबर में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘जेलर 2’ रिलीज के लिए तैयार है, जिसका चौथा गाना जल्द ही फैन्स के बीच आने वाला है. लेकिन ‘जेलर 2’ के इस भारी शोर-शराबे के बीच रजनीकांत ने अगली फिल्म ‘धर्मन’ पर भी काम शुरू कर दिया है. फिल्म ‘धर्मन’ की शूटिंग इन दिनों मैसूर में चल रही है. हाल ही में डायरेक्टर ने अपडेट दिया था कि फिल्म का तीसरा शेड्यूल पूरा हो गया है. इसी बीच पिक्चर में श्रीलीला की एंट्री की खबरें आ रही हैं.
श्रीलीला इस वक्त काफी डिमांड में हैं. वो न सिर्फ साउथ फिल्मों का हिस्सा हैं, बल्कि कई बॉलीवुड पिक्चरों पर भी काम कर रही हैं. कार्तिक आर्यन की फिल्म का भी काम पूरा कर चुकी हैं. खैर, इन सबके बीच 123 तेलुगु पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, तेलुगु एक्ट्रेस श्रीलीला को भी फिल्म में एक अहम रोल के लिए लिया गया हैं. वो भी ‘धर्मन’ के सेट पर शामिल हो गई हैं और उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है.
कैसा होगा श्रीलीला का रोल?
श्रीलाला फिल्म इंडस्ट्री एक पॉपुलर चेहरा हैं, जिन्होंने अल्लू अर्जुन की सबसे बड़ी फिल्म ‘पुष्पा 2’ पर भी काम किया है. वो एक डांस नंबर करती दिखी थीं. अब रजनीकांत की ‘धर्मन’ में एंट्री की जानकारी मिल रही है. ऐसी भी चर्चा है कि श्रीलीला को राम पोथिनेनी के साथ कास्ट किया जा सकता है. हालांकि, उनकी जोड़ी के बारे में अभी मेकर्स ने कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है. फिलहाल फिल्म की शूटिंग बिना किसी ब्रेक के चल रही है. टीम का प्लान इसे 2027 की संक्रांति पर रिलीज करना है.
दरअसल इस फिल्म को अश्वथ मारिमुथु डायरेक्ट कर रहे हैं. वहीं, अनिरुद्ध रविचंदर इसका म्यूजिक दे रहे हैं. बताते चलें कि रजनीकांत इस फिल्म में डॉक्टर का रोल निभाएंगे. ‘रेड जाइंट मूवीज’ इस फिल्म को दुनिया भर में रिलीज करेगी.
क्यों राशि खन्ना ने डिलीट किया था पोस्ट?
हाल ही में धर्मन की शूटिंग के दौरान राशि खन्ना ने सेट से रजनीकांत और तेलुगु स्टार राम पोथिनेनी के साथ तस्वीर शेयर की. जो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. ऐसे में सस्पेंस और सरप्राइज बनाए रखने के लिए राशि खन्ना ने तुरंत उस पोस्ट को डिलीट कर दिया.



