मैरी कॉम की इस हरकत ने माही विज को रुलाया, बोलीं- सबको पकौड़े खिला रहीं, मैंने मांगा तो सुनाने लगीं

मैरी कॉम की इस हरकत ने माही विज को रुलाया, बोलीं- सबको पकौड़े खिला रहीं, मैंने मांगा तो सुनाने लगीं

Bigg Boss 20: बिग बॉस सीजन 20 में जैसे ही लगता है कि सब कंटेस्टेंट के रिश्ते ठीक हो रहे हैं, वैसे ही कंटेस्टेंट के रिश्तों में खटास दिखने लगती है. बिग बॉस 20 को शुरू हुए तीन हफ्ते से ज्यादा का वक्त हो गया है. इस दौरान माही विज और बॉक्सर मैरी कॉम के बीच का रिश्ता उतार चढ़ाव भरा रहा है. घर में दोनों अलग अलग ग्रुप में भी हैं. पर पिछले कुछ दिनों से दोनों के रिश्ते ठीक हो रहे थे, लेकिन अब नए प्रोमो से लगता है कि रिश्ता ठीक होते होते बिगड़ने वाला है.

जियोहॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग लेटेस्ट एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें माही विज की आखों से आंसू बहते दिखाई दिए हैं. माही के इन आंसुओं की वजह बनी हैं इंटरनेशनल स्टार मैरी कॉम. मैरी कॉम की खाने को लेकर टोकने की हरकत ने माही के दिल को तोड़ दिया और वो रोने लगीं. माही को रोता देख घरवाले उन्हें संभालते नज़र आएं.

अरिश्फा और उदिती से कही दिल की बात

प्रोमो में नज़र आ रहा है कि माही विज उदिती सिंह और अरिश्फा खान के साथ बैठकर मैरी कॉम के बारे में बात कर रही हैं. वो कहती हैं, “मैरी जी, मुझे बहुत बुरा लगता है खाने के टाइम पर हमेशा मुझे बोलती हैं, टोकती हैं. सच में मेरे आंसू आ जाते हैं यार.” जब अरिश्फा ने उनसे सवाल किया कि मैरी ने क्या बोला? तो माही विज कहती हैं, “यही कि सारी ग्रेवी माही ले गई. मैंने कितनी ग्रेवी ली, अपने लिए ली…” आगे माही कहती हैं, “सबको पकौड़े खिला रही हैं. मैंने मांग लिया तो सुनाने बैठ गईं.”

“अपना अपना प्लेट धोना पड़ेगा”

प्रोमो में आगे मैरी कॉम कहती दिख रही हैं कि अपना अपना प्लेट धोना पड़ेगा अब. इस दौरान माही विज फूट फूट कर रोती नज़र आ रही हैं और आसिफ खान उन्हें संभालते दिख रहे हैं. वहीं प्रोमो के आखिर में आम्रपाली दुबे कहती हैं, “किसको, कब, क्या, कैसे बुरा लगता है अपने को नहीं पता.”

यहां देखें प्रोमो…

इस प्रोमो से साफ है कि बिग बॉस के घर में फिर से घमासान होने वाला है. वहीं आसिफ जो पहले मैरी कॉम वाले ग्रुप में थे, वो अब माही विज के आंसू पोछ रहे हैं. इस पूरे मामले के बाद कहानी किस ओर मोड़ लेगी, ये आज के एपिसोड में पता चलेगा.

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे.

एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया.

आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *