Bigg Boss 20 Eviction: जनता की वोटिंग नहीं, सीक्रेट रूम से कटेगा पत्ता? उदिति, माही-यंग की आपसी सहमति से बेघर हुआ ये बड़ा नाम!

Bigg Boss 20 Eviction: जनता की वोटिंग नहीं, सीक्रेट रूम से कटेगा पत्ता? उदिति, माही-यंग की आपसी सहमति से बेघर हुआ ये बड़ा नाम!

Bigg Boss 20 Eviction: जनता की वोटिंग नहीं, सीक्रेट रूम से कटेगा पत्ता? उदिति, माही-यंग की आपसी सहमति से बेघर हुआ ये बड़ा नाम!

बिग बॉस 20 पर नया अपडेट

Bigg Boss 20 Mid-Week Eviction: ‘बिग बॉस’ के घर में कब बाजी पलट जाए और कब सुरक्षित महसूस कर रहे किसी खिलाड़ी के पैरों तले जमीन खिसक जाए, इसका अंदाजा खुद घरवाले भी नहीं लगा सकते. ‘बिग बॉस 20’ अब एक ऐसे सनसनीखेज और चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंच चुका है, जिसने शो के पूरे समीकरण को हिलाकर रख दिया है. घर में एक बड़ा मिड-वीक एविक्शन हो चुका है, लेकिन इस बार का यह एलिमिनेशन आम जनता के वोटों से नहीं, बल्कि घर के ही तीन कंटेस्टेंट्स की आपसी साजिश और रणनीति से तय हुआ है. ‘फिल्म विंडो’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने इस हफ्ते सबसे बड़े ट्विस्ट के साथ हुए तीन सदस्यों को सीधे किसी का भी पत्ता काटने का ब्रह्मास्त्र थमा दिया था और उन्होंने मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को शो से बाहर कर दिया.

इस पूरे ड्रामे की स्क्रिप्ट तब लिखी गई जब बिग बॉस ने बिना किसी पूर्व सूचना के उदिति सिंह, माही विज और यंग डीएसए को घर के ‘सीक्रेट रूम’ में तलब किया. वहां पहुंचते ही इन तीनों के सिर पर एक ऐसा भारी-भरकम फैसला डाल दिया गया, जिसने उनके होश उड़ा दिए. बिग बॉस ने साफ शब्दों में फरमान सुनाया कि उन्हें आपसी बातचीत और सहमति से किसी एक ऐसे कंटेस्टेंट का नाम चुनना है, जिसे वे तुरंत इस शो और घर से बाहर निकालना चाहते हैं. यानी जिस फैसले के लिए जनता हफ्तों तक वोट करती है, उस फैसले की पूरी बागडोर महज इन तीन कंटेस्टेंट्स के हाथों में सौंप दी गई.

लंबी माथापच्ची के बाद बनी ‘आपसी सहमति’

सीक्रेट रूम में बैठते ही उदिति, माही और यंग के बीच समीकरणों और अपनी-अपनी प्राथमिकताओं को लेकर लंबी चर्चा शुरू हुई. तीनों के सामने चुनौती सिर्फ किसी को बाहर निकालने की नहीं थी, बल्कि ये भी ध्यान रखने की थी कि बाहर जाने वाला शख्स उनके अपने पर्सनल गेम और ग्रुप के लिए कितना बड़ा खतरा है. रिपोर्ट्स की मानें तो काफी नफा-नुकसान तौलने और तीखी बहस के बाद आखिरकार तीनों रीति के नाम पर सहमत हो गए. उन्होंने अपनी ‘आपसी सहमति’ से उनका नाम फाइनल कर बिग बॉस को सौंप दिया, जिसके बाद उस कंटेस्टेंट का ‘बिग बॉस 20’ का सफर बिना जनता की अदालत में गए ही वहीं खत्म हो गया.

घर में मचेगा कोहराम, बदले की आग में जलेंगे बाकी सदस्य

रीति तिवारी के मिड-वीक एविक्शन की खबर जैसे ही मुख्य घर में पहुंचेगी, वहां भूचाल आना तय है. जिन कंटेस्टेंट्स को लग रहा था कि वे जनता के वोटों के दम पर पूरी तरह सेफ हैं, उनके लिए ये फैसला किसी 440 वोल्ट के झटके से कम नहीं होगा.
सबसे बड़ा सवाल अब ये उठ रहा है कि उदिति, माही और यंग के इस फैसले का असर बाकी बचे घरवालों पर क्या पड़ेगा? जिस खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, क्या उसके गुट के लोग अब इन तीनों को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानकर घर में खुली जंग का ऐलान करेंगे? इतना तो साफ है कि इस एक सीक्रेट एविक्शन ने बिग बॉस के घर में वफादारी और दोस्ती के सारे मुखौटे नोच कर फेंक दिए हैं!

सोनाली नाईक

सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया.

उन्होंने वहां ‘फैशनेरिया’ नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं.

सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है.

नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज ‘पानी’, ‘मेड इन चाइना’ की रीडिंग ‘आल इंडिया रेडियो’ पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *