
सोनाली कुलकर्णी और सलमान खान
Sonali Kulkarni On Playing Salman Khan Mother Role: साल 2019 में सलमान खान की ‘भारत’ के नाम से एक फिल्म आई थी. इसमें सलमान के अपोजिट कैटरीना कैफ दिखी थीं. एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी भी इस फिल्म का हिस्सा थीं. उन्होंने सलमान की मां का किरदार निभाया था. रियल लाइफ में वो उम्र में सलमान से 9 साल छोटी हैं. शुरुआत में वो इस रोल को करने के से झिझक रही थीं. उन्हें लग रहा था कि वो इस रोल में सूट नहीं करेंगी. ऐसे में उन्होंने ये किरदार निभाने से मना कर दिया था.
सोनाली कुलकर्णी ने कहा कि वो आमतौर तो कोई भी रोल करने से डरती नहीं है, लेकिन उनका कहना कि आप जो किरदार कर रहे हैं, आप उस हिसाब से दिखने भी तो चाहिए. हालांकि, जब उन्होंने ‘भारत’ की कहानी सुनी थी, तो उन्हें समझ आया था कि इसमें सलमान खान के बचपन के फ्लैशबैक पर ज्यादा फोकस है. ऐसे वो फिल्म के लिए राजी हो गई थीं.
डायरेक्टर को दिया था दूसरे एक्टर्स का सुझाव
सोनाली कुलकर्णी ने गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, “जब मुझे ‘भारत’ का ऑफर मिला, तो मुझे लगा कि ये रोल मुझ पर जमेगा नहीं. इसलिए मैंने डायरेक्टर अली और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को उन एक्टर्स की एक लंबी लिस्ट दी थी, जो उस रोल में अच्छे लगते, और मैंने उनसे पूछा था कि आप मुझे ये रोल क्यों ऑफर कर रहे हैं?” वो बोलीं, “किसी किरदार को निभाने को लेकर मेरे मन में कोई उलझन नहीं होती. मैं किसी भी तरह का रोल करने के लिए पूरी तरह तैयार रहती हूं. अपनी पहली फिल्म ‘चेलुवी’ में मैंने एक ऐसी लड़की का रोल किया था जो फूलों वाले पेड़ में बदल सकती थी. ‘दायरा’ में मैंने लड़के का रोल किया था. मेरी मूंछें थीं.”
सोनाली ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि हम ये सुनकर बहुत डर जाते हैं कि मुझे मां बनने है किसी फिल्म है, लेकिन जो मां होती है, वो भी तो किसी की भाभी, दोस्त या पत्नी हो सकती है. लोग मुझे ‘मिशन कश्मीर’ में संजय दत्त की पत्नी के तौर पर याद करते हैं, न कि सिर्फ ऋतिक रोशन की सरोगेट मां के रोल के लिए. इसलिए मुझे डर नहीं लगता, लेकिन ‘भारत’ में लगा था कि मुझे रोल के हिसाब से दिखना भी तो चाहिए.”
ये भी पढ़ें-
किसी की 11 तो किसी की 31 हजार से हुई शुरुआत, आज खान तिकड़ी के पास है 15000 करोड़ की दौलत
रणबीर कपूर की रामायण: पार्ट 1 कब रिलीज होगी? आइमैक्स वालों ने किया खुलासा
म्यूजिक लॉन्च पर सलमान से मिली थीं
सोनाली आगे बताती हैं, “जब मैंने कहानी सुनी तो मुझे एहसास हुआ कि इसमें उनके (सलमान) बचपन के फ़्लैशबैक पर ज्यादा जोर है. मैंने कभी सलमान खान के साथ काम भी नहीं किया था. वो एक बार मेरी फिल्म के म्यूजिक लॉन्च पर आए थे, तब मैं उनसे मिली थी. इसलिए मुझे लगा कि ये उनसे कनेक्ट करने का सही तरीका हो सकता है.”



