Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन ने शाहरुख की डंकी, रजनीकांत की कुली, रणवीर सिंह की धुरंधर समेत 5 फिल्मों को पछाड़ा, दो दिन में की ताबड़तोड़ कमाई

Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन ने शाहरुख की डंकी, रजनीकांत की कुली, रणवीर सिंह की धुरंधर समेत 5 फिल्मों को पछाड़ा, दो दिन में की ताबड़तोड़ कमाई

Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन ने शाहरुख की डंकी, रजनीकांत की कुली, रणवीर सिंह की धुरंधर समेत 5 फिल्मों को पछाड़ा, दो दिन में की ताबड़तोड़ कमाई

दो दिनों में दृश्यम 3 का धमाल

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2: फैंस साल 2026 की शुरुआत से ही अजय देवगन की दृश्यम 3 फिल्म का इंतजार कर रहे थे. फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है. एडवांस बुकिंग के दौरान ही इसके संकेत मिल गए थे कि ये फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनने जा रही है. इसकी शुरुआत भी हो गई है. फिल्म ने धमाकेदार परफॉर्मेंस से सभी को चौंका दिया है. दृश्यम 3 फिल्म ने रिलीज की शुरुआत से ही माहौल बना दिया था. फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में करीब 100 करोड़ की कमाई कर ली थी.

अब दो दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने अपने कलेक्शन को 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंचा दिया है. वहीं अभी तो रविवार की कमाई के आंकड़े आने बाकी हैं. फिल्म के वीकडेज में भी अच्छे कलेक्शन की उम्मीद जताई जा रही है. आइए जानते हैं कि इस फैमिली ड्रामा फिल्म ने 2 दिनों में क्या कमाल किया है और किन फिल्मों का खेल बिगाड़ दिया है.

2 दिन में दृश्यम 3 ने कितने कमाए?

रिलीज के पहले दिन दृश्यम 3 फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 62 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं रिलीज के दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है. फिल्म का कलेक्शन 53.50 करोड़ रुपये का रहा है. फिल्म के इस दो दिनों के कलेक्शन को जोड़ लिया जाए तो इस फिल्म ने नेट कलेक्शन के मामले में दो दिनों में 115.50 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखा दी है. फिल्म का ये कलेक्शन बढ़िया माना जा रहा है. इसके अलावा फिल्म का दो दिनों का ग्रॉस कलेक्शन 138.60 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में भी 38.50 करोड़ की कमाई कर ली है. इसे मिला लिया जाए तो 2 दिनों में दृश्यम 3 फिल्म ने 177.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा दिया है जो अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है.

किन 5 बड़ी फिल्मों को दृश्यम 3 ने दी मात?

अजय देवगन की इस फिल्म ने बड़ी-बड़ी फिल्मों को चुनौती दी है और सिर्फ शनिवार के नेट कलेक्शन के मामले में ही पछाड़ दिया है. फिल्म ने दूसरे दिन 53.50 करोड़ की कमाई की है. इस कलेक्शन के साथ ही फिल्म ने श्रद्धा कपूर की स्त्री 2, रणवीर सिंह की धुरंधर, रजनीकांत की कुली, सनी देओल की गदर 2 और शाहरुख खान की डंकी फिल्म की शनिवार की कमाई को पीछे छोड़ दिया है. इससे साफ पता चल रहा है कि ये फिल्म किस रिदम और स्पीड में आगे बढ़ रही है और आने वाले वक्त में क्या बड़ा कारनामा कर के दिखा सकती है.

ये भी पढ़ें- फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मछार को अजय देवगन ने बताया हीरो, बोले- सच्ची हिम्मत यही है

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो स्त्री 2 फिल्म ने अपने पहले शनिवार को 52.62 करोड़ की कमाई की थी. वहीं रजनीकांत की कुली ने अपने पहले शनिवार को 46.34 करोड़ का कलेक्शन किया था. रणवीर सिंह की धुरंधर ने अपने पहले शनिवार को 38.40 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं सनी देओल की गदर 2 ने अपने पहले सैटरडे को 51.27 करोड़ का कलेक्शन कर के दिखाया था. वहीं बात करें अगर शाहरुख खान की डंकी फिल्म की तो इस फिल्म ने भी रिलीज के पहले सैटरडे को 30.73 करोड़ रुपये कमाए थे.

अगर इस लिहाज से देखा जाए तो दृश्यम 3 की पहले शनिवार की कमाई इन सभी फिल्मों से ज्यादा है. अब देखना रोचक होगा कि अपने पहले वीकेंड के कलेक्शन के मामले में अजय देवगन की फिल्म क्या धमाल मचाती है. फिलहाल इसका मैक्जीमम बजट 110 करोड़ रुपये बताया जा रहा है जिसे फिल्म ने 2 दिन में ही पार कर लिया है.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है.

CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *