
यामी-आदित्य हिमाचल शिफ्ट हो रहे? Image Credit source: yamigautam/Instagram
Yami Gautam-Aditya Dhar Leaving Mumbai: यामी गौतम और आदित्य धर बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक हैं. यामी जहां अपनी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस करती हैं. वहीं आदित्य ने भी अपनी फिल्मों से सभी को अपना फैन बना लिया है. धुरंधर डायरेक्टर आदित्य और यामी को लेकर इस बीच एक खबर काफी वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि कपल मुंबई छोड़कर अब अपने बेटे के साथ हिमाचल प्रदेश में शिफ्ट होने वाला है.
खबरें तो यहां तक आईं कि आदित्य और यामी हिमाचल में 100 साल पुराने पुश्तैनी घर में रहने वाले हैं. हालांकि, अब आदित्य की टीम के एक मेंबर ने इस खबर की सच्चाई बताई है. टीम मेंबर का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है और कपल मुंबई छोड़कर कहीं नहीं जा रहा है.
ये भी पढ़ें: क्या रामायण की टीम ने की महाकाव्य श्री रामायण कथा की नेगेटिव मार्केटिंग? दोबारा रिलीज होगी फिल्म
आदित्य की टीम ने क्या कहा?
इन खबरों के बीच SCREEN ने आदित्य धर की टीम से इस बारे में सफाई मांगी थी. टीम मेंबर ने इन दावों को खारिज करते हुए खबर के सोर्स पर ही सवाल उठा दिया. उन्होंने पोर्टल से कहा, नहीं. ये खबर कौन भेज रहा है? इससे पहले NDTV की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आदित्य और यामी हिमाचल प्रदेश को अपना स्थायी घर बनाने पर विचार कर रहे हैं. रिपोर्ट में इस फैसले की वजह यामी का हिमाचल से जुड़ाव और उनका होमटाउन बताया गया था. साथ ही दावा किया गया था कि एक्ट्रेस ने गोहर में 100 साल पुरानी हेरिटेज प्रॉपर्टी के साथ 25 एकड़ जमीन भी खरीदी है. हालांकि, आदित्य की टीम ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है.
आदित्य और यामी का वर्कफ्रंट
आदित्य धर अपनी हालिया फिल्मों धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद लगातार सुर्खियों में हैं. तीन महीने के गेम में रिलीज हुई इन दोनों फिल्मों ने मिलकर दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, यामी गौतम इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म नई नवेली को लेकर चर्चा में बनी है. ये फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. बता दें कि, आदित्य धर और यामी गौतम को हाल ही में फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड से भी नवाजा गया है.



