DU में प्लेसमेंट ड्राइव में 85 कंपनियां, मिलेगा 10 लाख से ज्यादा का पैकेज, जानें कौन कर सकता है आवेदन? – delhi university placement drive 2024 85 companies high salary opportunities ngix

DU में प्लेसमेंट ड्राइव में 85 कंपनियां, मिलेगा 10 लाख से ज्यादा का पैकेज, जानें कौन कर सकता है आवेदन? – delhi university placement drive 2024 85 companies high salary opportunities ngix

कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहे छात्रों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक ऐसा मौका तैयार किया है, जिसपर उनकी नजर जरूर होगी. 7 अक्टूबर को होने वाले प्लेसमेंट ड्राइव में 85 से ज्यादा कंपनियां और संस्थान छात्रों के लिए नौकरी के मौके लेकर पहुंचेंगे. अब सवाल है कि इन कंपनियों में कौन-कौन से पद मिलेंगे, सैलरी कितनी होगी और इस ड्राइव में किन छात्रों को बैठने का मौका मिलेगा?

अगर आप भी डीयू के छात्र हैं और पढ़ाई के साथ करियर की अगली सीढ़ी तलाश रहे हैं, तो इस ड्राइव से जुड़ी ये जानकारी आपके काम की है.  वैसे तो अब तक इसके लिए 4000 से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कर लिया है लेकिन  अगर आपको कोई दुविधा है, तो इसे आगे जरूर पढ़ें.

छात्रों के मन में उठ रहे हैं कई सवाल? 

वैसे तो DU ने सभी जानकारी को सही तरह से छात्रों के सामने रखा है लेकिन कुछ छात्रों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे है. उनका कहना है कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में कितनी कंपनियां आने वाली हैं, क्या कंपनियों की ओर से पदों की संख्या बताई गई है या इसके आवेदन करने के लिए कुछ शर्तें हैं या कौन-कौन इन पदों पर आवेदन कर सकता है?  तो चलिए जानते हैं इस सबके बारे में. 

कौन-कौन कर सकता है आवेदन? 

बता दें कि डीयू की ओर से आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव में वह छात्र भी आवेदन कर   सकते हैं, जो वर्तमान में बैचलर डिग्री, पोस्टग्रेजुएशन डिग्री या पीएचडी कर रहे हैं. इसके साथ ही यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र, स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग और  NCWEB के स्टूडेंट्स भी इस मौके के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, इसमें शामिल होने के लिए किसी तरह की कोई फीस नहीं देनी होगी. 

कितनी मिलेगी पैकेज? 

DU ने यह बात भी साफ कर दी है कि इस प्लेसमेंट ड्राइव के जरिए दिए जाने वाला सबसे ज्यादा सालाना सैलरी पैकेज 10 लाख रुपये से ज्यादा का है. हालांकि, इंटर्न के रूप में शामिल होने वाले छात्रों को हर महीने 60,000 रुपये तक मिल सकते हैं. 

आने वाली हैं 85 कंपनियां  

वहीं, डीयू में 7 अक्टूबर को 85 कंपनियों का जमावड़ा लगने वाला है. इस लिस्ट में 
SPRIX जापान, टीच फॉर इंडिया, कोटक लाइफ, PPG फाउंडेशन, इन्फ्लुंजियो, सुरासा, डियर सर ई-लर्निंग, कैम्ब्रिज स्कूल, भारती भवन, अनथिंकेबल सॉल्यूशंस, मुथूट फाइनेंस, वर्डिक्टो, कनेक्ट जॉब्स, LSSSDC, इंटेलेक्सिया टेक और हेजलनट साइबॉर्ग इंफ्रा सॉल्यूशंस जैसी कंपनियों के शामिल होने की संभावना है. 

—- समाप्त —-

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *