Asim On Himanshi: धर्म बदलने के आरोप पर भड़के आसिम रियाज, हिमांशी खुराना को दिया करारा जवाब, बोले- सूअर की तरह…

Asim On Himanshi: धर्म बदलने के आरोप पर भड़के आसिम रियाज, हिमांशी खुराना को दिया करारा जवाब, बोले- सूअर की तरह…

Asim On Himanshi: धर्म बदलने के आरोप पर भड़के आसिम रियाज, हिमांशी खुराना को दिया करारा जवाब, बोले- सूअर की तरह...

हिमांशी और आसिम

Asim On Himanshi: लंबे वक्त से पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना चर्चा में हैं. वजह है उनका वो पॉडकास्ट, जिसमें एक्ट्रेस अपने रिश्ते को लेकर बात करती दिखीं. हिमांशी खुराना की आसिम रियाज से मुलाकात ‘बिग बॉस 13’ में हुई थी. इसके बाद दोनों ने लगभग 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया. साल 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था, और उस समय भी उन्होंने अपने अलग-अलग धार्मिक विचारों को ही ब्रेकअप की वजह बताया था. एक हालिया पॉडकास्ट के दौरान हिमांशी ने अपने और आसिम के रिश्ते के बारे में बात की. इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें धर्म बदलने की बात कही गई थी. अब इन आरोपों पर आसिम रियाज ने चुप्पी तोड़ी है. और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने तरफ की स्टोरी फैन्स को बताई है.

हाल ही में आसिम रियाज ने इंस्टाग्राम पर हिमांशी खुराना के दावों को लेकर एक पोस्ट शेयर किया. वो लिखते हैं- ”मैंने कभी किसी से अपना धर्म बदलने के लिए नहीं कहा, एक बार भी नहीं. असल में, मैंने ही तुम्हें फिटनेस की तरफ प्रेरित किया था. तुम मुझसे मिलने के बाद ही इस शेप में आए हो. उससे पहले, सब जानते थे कि तुम कैसे दिखते थे. इसलिए प्लीज, धर्म का इस्तेमाल हथियार की तरह मत करो. यह बहुत संवेदनशील मामला है, और इतनी निजी चीज को लोगों के बीच मेरे प्रति नफरत की वजह बनाना बचकाना है. यह दिखाता है कि अटेंशन पाने के लिए तुम किस हद तक गिर सकते हो.”

आसिम रियाज ने दिया ये जवाब

इतना ही नहीं, आसिम रियाज ने आगे कहा कि ” जहां तक मेरे करियर की बात है, मुझे उसे बनाने के लिए या उसमें बिना किसी योगदान के उसका क्रेडिट लेने के लिए कभी किसी की जरूरत नहीं पड़ी. किसके पास ज्यादा पैसा है और किसके पास कम? अगर तुम सच में जानना चाहते हो, तो बैंक स्टेटमेंट से इसका पता चल सकता है. लेकिन पैसा कभी भी कैरेक्टर का पैमाना नहीं रहा है. चरित्र तो तब पता चलता है जब तुम अटेंशन, अहमियत या कुछ और व्यूज पाने के लिए किस हद तक गिर सकते हो. सालों बाद, सिर्फ गॉसिप फैलाने के लिए पुराने रिश्तों और निजी जिंदगी को खोदकर निकालना, उस व्यक्ति के बारे में ज्यादा बताता है जो ऐसा कर रहा है, न कि उस व्यक्ति के बारे में जिसके बारे में बात हो रही है.”

पारस छाबड़ा पर भी भड़के आसिम

आसिम रियाज ने आखिर में अपने पोस्ट में लिखा-”और माइक्रोफोन के पीछे बैठे उस आदमी से, जिसका पेट सूअर की तरह बाहर निकला हुआ है. और जो गॉसिप को ही अपना पेशा बना चुका है भाई, सम्मान के साथ कह रहा हूं, दूसरों की जिंदगी पर चर्चा करने में थोड़ा कम समय बिताओ और जिम में थोड़ा ज्यादा समय लगाओ.”

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है.

हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है.

उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *