Bigg Boss 20: इन्हें लगा मैं खत्म हो जाऊंगा, मैं रॉकस्टार हूं… सलमान ने गेम प्लान की उड़ाईं धज्जियां, तो बोले काजी तौकीर

Bigg Boss 20: इन्हें लगा मैं खत्म हो जाऊंगा, मैं रॉकस्टार हूं… सलमान ने गेम प्लान की उड़ाईं धज्जियां, तो बोले काजी तौकीर

Bigg Boss 20: इन्हें लगा मैं खत्म हो जाऊंगा, मैं रॉकस्टार हूं… सलमान ने गेम प्लान की उड़ाईं धज्जियां, तो बोले काजी तौकीर

काजी तौकीर और सलमान खान ‘बिग बॉस’

Bigg Boss 20 Qazi Touqeer: ‘बिग बॉस 20’ के घर में सिंगर काजी तौकीर शुरुआत से ही एक के बाद एक अजीबोगरीब ड्रामे करते नजर आ रहे हैं. कुछ समय पहले उन्होंने शो में बीमार होने का नाटक भी किया था, जिसके बाद ‘बिग बॉस’ को डॉक्टर तक बुलाना पड़ा था. उसके बाद उन्होंने कहा था कि वो घरवालों के मनोरंजन के लिए एक्टिंग कर रहे हैं, उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है. ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान ने उन्हें आईना दिखाया. उन्हीं के अंदाज में बीमार होने का नाटक करते हुए सलमान ने कहा कि मनोरंजन के लिए एक्टिंग करना बिल्कुल भी सही नहीं है.

सलमान ने काजी तौकीर के इस गेम प्लान की धज्जियां उड़ा दी. जब सलमान ने काजी को बेनकाब किया, तो साथी कंटेस्टेंट ने काजी को खूब खरी-खोटी सुनाई. अब शो में काजी का एक नया अंदाज देखने को मिला है. उनका कहना है कि घरवालों को लगा कि इसके बाद उनका गेम खत्म हो गया, लेकिन वो रॉकस्टार हैं .

क्या बोले काजी तौकीर?

बिग बॉस‘ ने काजी का एक प्रोमो वीडियो जारी किया है. वीडियो में काजी कहते हैं, “सलमान सर ने प्रैंक तोड़ा, तो इन्हें (कंटेस्टेंट्स) लगा अभी ये पस्त हो जाएगा, खत्म हो जाएगा काजी. लेकिन मैंने कहा था कि कोई भी हालात हो, नेगेटिव-पॉजिटिव, आप मुझा एक जैसा ही देखोगे.” उसके बाद वो अपनी फेमस लाइन कहते हैं, “आई एम अ रॉकस्टार बेबी.” साथ ही आखिर में वो ये भी कहते हैं कि ये बात याद रखना.

काजी तौकीर के इस वीडियो से लग रहा है कि सलमान ने भले ही उनके गेम प्लान को घरवालों के सामने ला दिया, लेकिन शो में और लाइमलाइट में बने रहने के लिए उन्होंने कुछ और भी प्लान सोच रखा है. अब देखना होगा कि कैसे वो सारे लोगों की अटेंशन अपनी तरफ करते हैं.

ये भी पढ़ें-

पैपराजी को सुधार कर ही मानेंगे सलमान खान? बैक शॉट पर भड़के, लड़कियों से बोले- घूम के चमाट मारो

नोरा फतेही ने किस शर्त पर बिग बॉस के लिए हां कहा था, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा

रोहिद खान ‘बिग बॉस 20’ से बाहर

सलमान ने 20 सितंबर के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में काजी को बेनकाब किया. वहीं उसी एपिसोड में ही इस सीजन का पहला एविक्शन हुआ. अफगान मूल के एक ऑस्ट्रियाई अभिनेता और मॉडल रोहिद खान का सफर शो से खत्म हो गया.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें.

फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की.

TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी.”

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *