Bigg Boss 20: तेरी चाय खत्म नहीं होती…माही विज के लिए काजी तौकीर ने बनाया गाना, सबने किया डांस

Bigg Boss 20: तेरी चाय खत्म नहीं होती…माही विज के लिए काजी तौकीर ने बनाया गाना, सबने किया डांस

Bigg Boss 20: तेरी चाय खत्म नहीं होती…माही विज के लिए काजी तौकीर ने बनाया गाना, सबने किया डांस

काजी तौकीर और माही विज

Bigg Boss 20 Promo: बिग बॉस 20 के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच मस्ती मजाक का सिलसिला जारी है. शो में कभी किसी की नोक-झोंक देखने को मिलती है, तो कभी घरवाले मिलकर खूब धमाल मचाते हैं. अब जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए एक वीडियो में घर का ऐसा ही मजेदार पल देखने को मिला है. वीडियो में काजी तौकीर माही विज के लिए एक मजेदार गाना गाते नजर आ रहे हैं. गाने के बोल हैं, तेरी चाय खत्म नहीं होती…. काजी का ये अंदाज देखकर घरवाले भी मस्ती में शामिल हो गए और जमकर डांस किया.

काजी ने अपने मजेदार अंदाज में माही विज की चाय मांगने की आदत पर ये गाना बनाया है, जिसे सुनकर माही समेत कई कंटेस्टें एंजॉय करने लगे और काजी तौकीर के गाने ने घरवालों को डांस करने पर मजबूर कर दिया.

पिछले एपिसोड में क्या हुआ?

बिग बॉस 20 में 11वें दिन नॉमिनेशन टास्क देखने को मिला, जिसमें आसिफ खान, रोहिद खान और स्काउट ओपी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए. इसके बाद अब घर में कैप्टंसी टास्क के दौरान भी खूब बवाल देखने को मिला. वहीं आम्रपाली दुबे ने मैरी कॉम की शिकायत की. उन्होंने कहा कि मैरी किचन में सिर्फ अपने हिसाब से काम करती हैं. इसके बाद आम्रपाली अपनी पसंद की सब्जी बनाने लगीं, जिससे मैरी नाराज हो गईं.

इसी बीच काजी तौकीर ने माही से कहा कि वो स्टार हैं और उन्हें आम्रपाली को भाव नहीं देना चाहिए. लव ने ये बात आम्रपाली को बता दी. इसके बाद माही और आम्रपाली के बीच बहस शुरू हो गई. दोनों काफी देर तक एक दूसरे से भिड़ती नजर आईं. इस दौरान माही ने आम्रपाली से कहा कि भोजपुरी के लोग इस पर थूकते होंगे.

सरिता शर्मा

सरिता शर्मा

सरिता शर्मा दिल्ली की रहने वाली हैं. वर्ष 2014 में दिल्ली विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हिंदी जर्नलिज्म में डिप्लोमा की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से ही साल 2018 में एमए हिंदी की डिग्री प्राप्त की है. बतौर कंटेंट राइटर सरिता शर्मा की पहली जॉब है. टीवी9 भारतवर्ष में कंटेंट राइटर के रूप में धर्म सेक्शन के लिए लेखन का कार्य कर रही हैं.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *