Bigg Boss 20: ये बहुत इनसिक्योर हैं… सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी रीति की लगाई क्लास, आसिफ को भी लताड़ा

Bigg Boss 20: ये बहुत इनसिक्योर हैं… सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी रीति की लगाई क्लास, आसिफ को भी लताड़ा

Bigg Boss 20: ये बहुत इनसिक्योर हैं… सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी रीति की लगाई क्लास, आसिफ को भी लताड़ा

सलमान ने रीति को क्या कहा?

Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ दिन-ब-दिन और ज्यादा ड्रामा से भरता जा रहा है. हाल ही में एक प्रोमो सामने आया, जिसमें दिखा कि यह हफ्ते का ‘वीकेंड का वार’ कई कंटेस्टेंट के लिए खतरा बन गया है. क्योंकि आने वाले एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान काफी गुस्से में नजर आए हैं. पिछले दिनों घर में हुए विवाद, साथ ही रीति तिवारी के काजी और उदिती पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर सलमान खान काफी नाराज दिखे. सलमान खान ने रीति को साफ शब्दों में कहा कि डिजरिस्पेक्ट करने की भी एक लाइन होती है. उन्होंने रीति के व्यवहार की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने अपमान की सारी हदें पार कर दी हैं. और यह अब तक का सबसे घटिया बर्ताव था.

वहीं, जब रीति ने अपनी सफाई में यह कहने की कोशिश की कि उनका वो मतलब नहीं था, तो सलमान ने उनकी बात को खारिज कर दिया. हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है. जिसमें सलमान खान ने रीति तिवारी जमकर क्लास लगाई. साथ ही लोग अब इस प्रोमो को देखकर खुश हो गए हैं. सलमान बोलते हैं- ”रीति, काजी से बहुत ज्यादा जलती हैं और इनसिक्योर हैं”, जिस पर रीति ने कहा- ”जेलस तो मैं नहीं हूं… मुझे यह इंसान पसंद नहीं है.”

सलमान खान ने लगाई रीति तिवारी को डांट

इस दौरान सलमान खान ने रीति को यह भी कहा- ”यह तो छोड़ो, आप इस पर गर्व महसूस कर रही हैं… लेकिन मुझे लगता है कि यह अब तक का सबसे घटिया बर्ताव था. एक हद में रहकर डिजरिस्पेक्ट करना होता है.” इस दौरान रीति तिवारी ने कहा कि- ”मेरा वो सब कहने का मतलब नहीं था.” हालांकि, फिर भाईजान ने घरवालों से सवाल किए. वो कहते दिखे- ”आप लोगों को यह नहीं लगा कि यह डिजरिस्पेक्ट की लाइन क्रॉस कर गईं?

साथ ही आसिफ को भी लताड़ते हुए दिखाई दिए. वो कहते हैं- ”यह आप लोग चढ़ा रहे थे और यह चढ़ रही थी… कहां गई आपकी अक्ल. अगर आपकी बहन के ऊपर यह डिसेज होता… कोई और करती, यह डिस करने देते आप?”

सलमान खान के इस कड़े रुख के बाद घर के सभी सदस्य सन्न रह गए. रीति तिवारी जहां सलमान की डांट के बाद शांत नजर आईं. वहीं आसिफ और घर के बाकी सदस्य भी चुप रहे. हालांकि, सलमान के इस रवैये से साफ है कि ‘बिग बॉस 20’ के घर में किसी भी तरह की बदतमीजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है.

हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है.

उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *