Bigg Boss 20: लड़का हो, जिंदा हो और लॉयल हो…आम्रपाली दुबे ने बताया कैसा पार्टनर चाहिए

Bigg Boss 20: लड़का हो, जिंदा हो और लॉयल हो…आम्रपाली दुबे ने बताया कैसा पार्टनर चाहिए

Bigg Boss 20: लड़का हो, जिंदा हो और लॉयल हो...आम्रपाली दुबे ने बताया कैसा पार्टनर चाहिए

आम्रपाली दुबे और सलमान खान (बिग बॉस)

Amrapali Dubey Salman Khan: आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. आए दिन वो सुर्खियां का हिस्सा बनी रहती हैं. अब वो सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैं. शो का हिस्सा बनते ही वो चर्चा में आ गई हैं. शो के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की. जानिए कि आम्रपाली ने शो में क्या कुछ कहा.

‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत 6 सितंबर से हुई है. ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ उन्हें शो में छोड़ने आए. मंच पर आम्रपाली ने कहा कि वो एक अच्छे लड़के की तलाश में हैं. इसपर सलमान ने उनसे पूछा कि उन्हें कैसा पार्टनर चाहिए. सलमान के इस सवाल का जवाब देते हुए आम्रपाली कहती हैं कि लड़का हो, जिंदा हो और लॉयल हो.

आम्रपाली की बातें सुनकर क्या बोले सलमान खान?

आम्रपाली दुबे आगे ये भी कहती हैं, “सर जिंदा तो मिल भी जाए, लेकिन लॉयल लड़का जल्दी नहीं मिलता.” उनकी बातें सुनकर सलमान खान भी शो में कहते हैं कि पहली दो बात तो मुमकिन हैं, लेकिन तीसरी बात शायद पूरी हो. अब लॉयल नहीं होता. मजाकिया अंदाज में दोनों के बीच हुई ये बातचीत अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है. आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम हैं. उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. उनके फैंस अब ये देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि वो ‘बिग बॉस’ के घर में किस तरह गेम में आगे बढ़ती हैं.

ये भी पढ़ें-

150 करोड़ से 30 करोड़ पर आई टॉक्सिक! ओटीटी से लगा यश को बड़ा झटका

महाराणा प्रताप का अपमान है रिलीज के साथ ही विवादों में मिर्जापुर फिल्म, शूरवीर के ऑरिजनल सिंगर ने लगाए आरोप

कहां देख सकते हैं ‘बिग बॉस 20’?

‘बिग बॉस 20’ आप हर रोज रात 9 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म जिया हॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर देख सकते हैं. आम्रपाली दुबे समेत 16 सितारे इस शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं. शो के बाकी कंटेस्टेंट हैं- कनिका मान, आसिफ खान, ईशा रिखी, काजी तौकीर, मैरी कॉम, अरिशफा खान, रैपर यंग डी.एस.ए, तन्मय सिंह, रोहेद खान, उदिति सिंह, अमन गांधी, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, लव गिल, रीति तिवारी और माही विज.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें.

फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की.

TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी.”

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *