Bollywood IT Raid: ‘दृश्यम’ के मेकर्स से रकुल प्रीत सिंह तक…बॉलीवुड में 12 ठिकानों पर इनकम टैक्स ने मारी रेड

Bollywood IT Raid: ‘दृश्यम’ के मेकर्स से रकुल प्रीत सिंह तक…बॉलीवुड में 12 ठिकानों पर इनकम टैक्स ने मारी रेड

Bollywood IT Raid: ‘दृश्यम’ के मेकर्स से रकुल प्रीत सिंह तक…बॉलीवुड में 12 ठिकानों पर इनकम टैक्स ने मारी रेड

Vashu Bhagnani Rakul Preet Singh It Raid

Raid On Rakul Preet Singh And Vashu Bhagnani: मायानगरी मुंबई में एक बार फिर जांच एजेंसियों की धमक से हड़कंप मच गया है. आयकर विभाग (IT Raid) ने फिर एक बार बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों और नामचीन प्रोडक्शन हाउसों के खिलाफ एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया है. अचानक हुई इस आईटी रेड के बाद पूरी इंडस्ट्री में खलबली मची हुई है. इनकम टैक्स विभाग की रडार पर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, उनके पति और अभिनेता जैकी भगनानी, रकुल के ससुर और दिग्गज फिल्म निर्माता वासु भगनानी और ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी बनाने वाला पैनोरमा स्टूडियोज आ गया है.

मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मुंबई आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने एक साथ इन सेलिब्रिटीज और प्रोडक्शन हाउसों के करीब 12 ठिकानों पर रेड मारी है. इनमें इन हस्तियों के घरों के साथ-साथ प्रोडक्शन हाउसों के कॉरपोरेट दफ्तर भी शामिल हैं.

क्या है आरोप?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्स विभाग को लंबे वक्त से ये खुफिया इनपुट मिल रहे थे कि कई फिल्म प्रोजेक्ट्स के नाम पर बड़े पैमाने पर वित्तीय हेराफेरी की जा रही है. जांच एजेंसियों को अंदेशा है कि फिल्मों की ओवरसीज शूटिंग, विदेशी लोकेशन के खर्चे और इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के बहाने मोटी रकम भारत से बाहर विदेशों में ट्रांसफर की गई है.

इस पूरी प्रक्रिया में न केवल नियमों की अनदेखी की गई, बल्कि भारी-भरकम टैक्स चोरी की भी आशंका जताई जा रही है. इसी मनी ट्रेल और कागजी हेरफेर की तह तक पहुंचने के लिए अधिकारियों की टीमें रिकॉर्ड्स, बैंक ट्रांजैक्शंस, विदेशी खातों और डिजिटल डेटा को खंगालने में जुटी हैं.

जांच के घेरे में बड़े नाम

रकुल प्रीत सिंह: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस, जो हाल ही में कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं. साथ ही अपने जन्मदिन पर उन्होंने तीन नई बिज़नेस की शुरुआत की है.

वासु भगनानी: ‘पूजा एंटरटेनमेंट’ के सर्वेसर्वा, जिन्होंने 90 के दशक से लेकर आज तक ‘कुली नं. 1’, ‘बीवी नं. 1’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी कई फिल्में बनाई हैं.

जैकी भगनानी: ‘कल किसने देखा’ फिल्म से 2009 में बॉलीवुड में कदम रखा. कई फिल्में की, हालांकि करियर फ्लॉप ही रहा. रकुल से 2024 में शादी की. पिता के बिजनेस में हाथ बटाते हैं.

पैनोरमा स्टूडियोज: कुमार मंगत पाठक का प्रोडक्शन हाउस, जिसने अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम’, ‘दृश्यम 2’, ‘दृश्यम 3’ और ‘रेड’ जैसी हिट फिल्में बनाई हैं.

फिलहाल सभी संबंधित परिसरों पर इनकन टैक्स की कार्रवाई लगातार जारी है और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है. माना जा रहा है कि सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद विभाग इस वित्तीय हेरफेर और कथित विदेशी ट्रांजैक्शंस को लेकर आधिकारिक बयान जारी कर सकता है.

सोनाली नाईक

सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया.

उन्होंने वहां ‘फैशनेरिया’ नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं.

सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है.

नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज ‘पानी’, ‘मेड इन चाइना’ की रीडिंग ‘आल इंडिया रेडियो’ पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *