Box Office: जो कमाल पुष्पा 2, बाहुबली 2 और धुरंधर 2 मिलकर भी ना कर सकीं वो Hanuman Ansh ने अकेले कर दिखाया

Box Office: जो कमाल पुष्पा 2, बाहुबली 2 और धुरंधर 2 मिलकर भी ना कर सकीं वो Hanuman Ansh ने अकेले कर दिखाया

Box Office: जो कमाल पुष्पा 2, बाहुबली 2 और धुरंधर 2 मिलकर भी ना कर सकीं वो Hanuman Ansh ने अकेले कर दिखाया

हनुमान अंश का बड़ा कमाल

Hanuman Ansh Box Office Day 42: बॉलीवुड सिनेमा के इतिहास में 2026 कई मायनों में रिकॉर्ड ब्रेकिंग साल साबित हुआ है. जबकी अभी 4000 करोड़ के बजट में बनी फिल्म रामायण रिलीज भी नहीं हुई है. पहले रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई से सभी को चौंका दिया. वहीं दूसरी तरफ अब हनुमान अंश फिल्म आए दिन नए रिकॉर्ड्स अपने नाम कर रही है. इस फिल्म के रिकॉर्ड ज्यादा यूनिक और अचंभित कर देने वाले हैं. क्योंकि ये फिल्म अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी स्लीपर हिट फिल्म मानी जा रही है.

फिल्म ने रिलीज के 2 हफ्तों में लाखों में कलेक्शन किया. लेकिन इसके बाद जब फिल्म को किस्मत का साथ मिला तो भरपूर ऑडियंस भी मिलती गईं. और अब तो फिल्म वीकडेज में भी औसतन 6 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने रिलीज के 42वें दिन 9,160 स्क्रीन्स पर 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म का ये कलेक्शन बता रहा है कि आने वाले वक्त में भी इस फिल्म की बंपर कमाई देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं कि हनुमान अंश ने 42 दिनों में कुल कितना कलेक्शन कर लिया है.

42 दिनों में हनुमान अंश ने कितने कमाए?

42 दिनों में सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक नेट कलेक्शन के मामले में हनुमान अंश फिल्म ने 243.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 287.40 करोड़ रुपये का रहा है. फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मुताबिक 21.75 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखाई है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 309.15 करोड़ रुपये का हो चुका है जो ये बताता है कि फिल्म मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और इतनी जल्दी थमने वाली भी नहीं है.

ये भी पढ़ें- हनुमान अंश छोड़िए, 2026 की इन 2 फिल्मों का मुनाफा देख मुंह खुला रह जाएगा, 1 ने तो कर डाली बजट से 4100 गुना ज्यादा कमाई

तोड़ डाला पुष्पा 2, धुरंधर 2 और बाहुबली 2 का गुरूर

हनुमान अंश फिल्म अपने हर दिन की बढ़ती कमाई के साथ कोई ना कोई रिकॉर्ड जरूर बना रही है. ये रिकॉर्ड मेकिंग नहीं बल्कि रिकॉर्ड ब्रेकिंग फिल्म भी बनती जा रही है. अब इस फिल्म ने एक और बड़ा कमाल कर के दिखा दिया है. इसने रिलीज के 42वें दिन अकेले ही इतना कलेक्शन कर लिया है जितना देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 3 फिल्में भी नहीं कर सकी हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक पुष्पा 2 फिल्म ने 42वें दिन 1.15 करोड़ कमाए थे. वहीं बाहुबली 2 ने 45 लाख कमाए थे और धुरंधर 2 ने 1.19 करोड़ कमाए थे. इसे अगर मिला लिया जाए तो इन तीनों फिल्मों की संयुक्त कमाई 2.79 करोड़ की होती है. वहीं हनुमान अंश ने रिलीज के 42वें दिन 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. ऐसे में ये देखना रोचक होगा कि आखिर आने वाले वक्त में और कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड बनाती है. फिलहाल तो रिलीज के 6 हफ्ते बीत जाने के बाद भी फिल्म ऐसे कमा रही है मानो अभी ही रिलीज हुई हो.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है.

CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *