Box Office Clash: मामूटी Vs दुलकर सलमान… बड़े पर्दे पर पहली बार बाप-बेटे की भिड़ंत

Box Office Clash: मामूटी Vs दुलकर सलमान… बड़े पर्दे पर पहली बार बाप-बेटे की भिड़ंत

Box Office Clash: मामूटी Vs दुलकर सलमान… बड़े पर्दे पर पहली बार बाप-बेटे की भिड़ंत

साउथ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश

Mammootty VS Dulquer Salman: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मामूटी का बोलबाला रहा है. भारतीय सिनेमा में वे सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर हैं. जब भी उनकी कोई फिल्म आती है तो ऐसे ही चाहनेवालों के कान खड़े हो जाते हैं. और इस बार तो वे अकेले नहीं आ रहे हैं बल्कि फिल्म में उनके को-स्टार धनुष होंगे जिनका अलग ही क्रेज सिनेमाघरों में देखने को मिलता है. ओम चैप्टर 1 उधिरम फिल्म के जरिए दोनों कलाकार सिनेमाघरों में साथ में दस्तक दे रहे हैं. लेकिन मामूटी के लिए ये पल और भी वजह से खास है. क्योंकि उनके सामने इस बार बॉक्स ऑफिस पर उनके ही बेटे दुलकर सलमान होंगे.

दरअसर साउथ इंडस्ट्री से नवंबर 2026 में एक अनचाहा क्लैश देखने को मिलने वाला है. सिनेमाघरों में बाप और बेटे आपस में टकराने जा रहे हैं. एक तरफ मामूटी की फिल्म ओम होगी वहीं दूसरी तरफ दुलकर सलमान की रोमांटिक मूवी आकासम लो ओका तारा. दोनों ही फिल्में टक्कर की लग रही हैं इस वजह से इसे आने वाले समय का एक रोचक बॉक्स ऑफिस क्लैश माना जा रहा है. साथ ही सिनेमा के इतिहास में ये दोनों बाप-बेटे भी बॉक्स ऑफिस पर पहली बार टकरा रहे हैं.

कब होगा दोनों फिल्मों के बीच क्लैश?

अगर दोनों फिल्मों के बीच क्लैश की बात करें तो राजकुमार पेरियासामी की फिल्म ओम पहले 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आने वाली थी. लेकिन रजनीकांत की जेलर 2 की रिलीज के चलते ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन किया गया है. इसकी नई रिलीज डेट 20 नवंबर रखी गई है. अब इस दिन ही पहले से ही दुलकर सलमान की फिल्म आकासम लो ओका तारा की रिलीज रखी गई है. तो आने वाले डेढ़ महीने में सिनेमाघरों में एक बड़ा क्लैश तय हो गया है. देखने वाली बात होगी कि अब इस क्लैश में कौन बाजी मारता है और किसकी हार होती है. दोनों ही फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं.

ये भी पढ़ें- रजनीकांत की जेलर 2 में कैसा होगा ऋतिक रोशन का रोल? कैमियो पर एक्टर के बॉडी डबल ने दिया अपडेट

ओम फिल्म की बात करें तो ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है और इसका निर्देशन राजकुमार पेरियासामी ने किया है. फिल्म में मामूटी और धनुष के अलावा साई पल्लवी भी नजर आएंगी. फिल्म का अनुमानित बजट 150 करोड़ के आसपास का बताया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ आकासम लो ओका तारा मूवी की बात करें तो ये तेलुगू भाषा की एक एक्शन-एडवेंचरस फिल्म है. इसमें दुलकर सलमान के अपोजिट सात्विका वीरवल्ली और श्रुति हासन नजर आएंगी.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है.

CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *