Ganesh Chaturthi 2026: धनश्री के घर आए गणेश जी, सुनीता आहूजा-शिल्पा शेट्टी ने धूमधाम से किया गणपति बप्पा का स्वागत

Ganesh Chaturthi 2026: धनश्री के घर आए गणेश जी, सुनीता आहूजा-शिल्पा शेट्टी ने धूमधाम से किया गणपति बप्पा का स्वागत

Ganesh Chaturthi 2026: धनश्री के घर आए गणेश जी, सुनीता आहूजा-शिल्पा शेट्टी ने धूमधाम से किया गणपति बप्पा का स्वागत

गणेश चतुर्थी की शुरुआत

Ganesh Chaturthi Celebration 2026: गणेश चतुर्थी की शुरुआत धूमधाम से हो गई है. सभी अपने घर में बप्पा का स्वागत कर रहे हैं. हर साल ये त्योहार बड़े हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है और अंत में बप्पा का विसर्जन सभी की आंखें नम कर देता है. ये बप्पा के प्रति लोगों का प्रेम और श्रद्धा भाव दिखाता है जो वर्षों से चला आ रहा है. बॉलीवुड के स्टार्स भी बप्पा की आराधना करते हैं. अब बप्पा के आगमन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. हर साल की तरह शिल्पा शेट्टी ने अपने घर पर बप्पा की स्थापना कर ली है. सुनीता आहूजा ने भी बप्पा का हर्ष और उल्लास के साथ स्वागत किया. वहीं अन्य स्टार्स भी बप्पा की मूर्ति की स्थापना अपने घरों में कर रहे हैं.

अंकिता लोखंडे ने भारी बारिश के बीच बप्पा का आगमन अपने घर में किया. वहीं धनश्री वर्मा ने भी नाचते-गाते हुए बप्पा का स्वागत किया है. इस दौरान की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

सुनीता आहूजा ने किया बप्पा का स्वागत

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं. उन्होंने बड़ी धूमधाम से बप्पा का अपने घर में स्वागत किया है. वे खुशी से झूमती नजर आ रही हैं और काफी उत्साहित लग रही हैं. डांस करते हुए उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है. इसी के साथ लोग उनसे ये भी पूछ रहे हैं कि इस मौके पर गोविंदा कहां हैं.

धनश्री ने झूमते-नाचते किया बप्पा का स्वागत

धनश्री ने भी बप्पा का धूमधाम से स्वागत कर लिया है. इस मौके पर अपनी फैमिली संग नजर आईं और झूमते-नाचते हुए बप्पा की मूर्ति अपने घर लेकर आईं. उनता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

शिल्पा शेट्टी ने किया बप्पा का स्वागत

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का बप्पा प्रेम जगजाहिर है. उन्होंने भी धूमधाम से बप्पा का स्वागत किया है. शिल्पा इस दौरान अपने पति राज कुंद्रा संग नजर आ रही हैं. पैप्स के सामने ही उन्होंने बप्पा की मूर्ति की झल्कियां दिखाई हैं. हर बार शिल्पा शेट्टी अपने घर में चतुर्थी के शुभ अवसर पर बप्पा की स्थापना करती हैं और श्रद्धा भाव से उनकी पूजा करती हैं.

शिल्पा शेट्टी के अलावा एक्ट्रेस अर्चना लोखंडे ने भी भारी बारिश के बीच बप्पा की मूर्ति अपने घर में स्थापित की. उनके भी वीडियोज वायरल हो रहे हैं. और भी स्टार्स अपने घर में बप्पा का स्वागत कर रहे हैं और उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है.

CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *