Gippy Grewal: एयर कनाडा पर भड़के गिप्पी ग्रेवाल, बिजनेस क्लास की जगह दी इकोनॉमी सीट, विरोध करने पर कहा: उतर जाओ

Gippy Grewal: एयर कनाडा पर भड़के गिप्पी ग्रेवाल, बिजनेस क्लास की जगह दी इकोनॉमी सीट, विरोध करने पर कहा: उतर जाओ

Gippy Grewal: एयर कनाडा पर भड़के गिप्पी ग्रेवाल, बिजनेस क्लास की जगह दी इकोनॉमी सीट, विरोध करने पर कहा: उतर जाओ

पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल

Gippy Grewal: न सिर्फ आम जनता, बल्कि फिल्मी सितारे भी अक्सर अपना खराब फ्लाइट एक्सपीरियंस शेयर करते रहे हैं. बात भारत की हो या फिर इंटरनेशनल फ्लाइट्स की, एयरलाइंस की लापरवाही और बर्ताव कई बार स्टार्स को गुस्सा दिला देता है. पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल ने भी हाल ही में सोशल मीडिया पर एयर कनाडा (Air Canada)पर अपना गुस्सा जाहिर किया. साथ ही अपना खराब एक्सपीरियंस शेयर किया है. टोरंटो से न्यू जर्सी जा रही फ्लाइट (AC1504) के लिए उन्होंने बिजनेस क्लास का टिकट लिया था. पर सिंगर को इकोनॉमी सीट दी गई.

हाल ही में गिप्पी ग्रेवाल ने X (पहले ट्विटर) पर एक ट्वीट किया. वो लिखते हैं- ”AirCanada की AC1504 फ्लाइट में मेरा एक्सपीरियंस बहुत बुरा रहा. मैंने बिजनेस क्लास के लिए पैसे दिए थे, लेकिन उन्होंने मुझे इकॉनमी क्लास में बिठा दिया. जब मैंने पूछा कि ऐसा क्यों हुआ, तो जवाब मिला, ”ऐसा हो गया, हम कुछ नहीं कर सकते. आप चाहें तो फ्लाइट लें या न लें. उन्होंने माफी तक नहीं मांगी. जब मैंने बार-बार वजह पूछी, तो मदद करने के बजाय मुझे कहा गया कि मुझे फ्लाइट से उतारा जा सकता है.”

फ्लाइट से उतारने की दी गई धमकी

गिप्पी ग्रेवाल ने अपने ट्वीट में आगे बताया कि उन्हें फ्लाइट में कोई मदद नहीं मिली, बल्कि बार-बार सवाल उठाने पर उतारने की धमकी दी गई. वो लिखते हैं- ”मैं कोई एक्स्ट्रा चीज नहीं मांग रहा था. मैं बस वही बिजनेस क्लास सीट मांग रहा था जिसके लिए मैंने पैसे दिए थे, और साथ ही इसकी वजह जानना चाहता था.” एक्टर के ट्वीट के बाद एयर कनाडा ने रिप्लाई किया है. उनके ऑफिशियल पेज की तरफ से लिखा गया है कि ”नमस्ते, यह सुनकर हमें खेद है और किसी भी असुविधा के लिए हम माफी चाहते हैं. कृपया मामले की जांच करने के लिए हमें अपना बुकिंग रेफरेंस और फाइल में दर्ज पूरा नाम मैसेज करें.” हालांकि, यह एक ऑटो जनरेट मैसेज है.

पंजाबी सिंगर ने जैसे ही एयर कनाडा के साथ अपने खराब एक्सपीरियंस को शेयर किया. तो लोगों ने बताया कि उनके साथ भी ऐसा हो चुका है. साथ ही अक्सर यह होता रहता है. हालांकि, उन्हें किसी तरह का बाद में कोई रिफंड मिला या नहीं. इसे लेकर एक्टर ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है.

हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है.

उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *