Hanuman Ansh Vs Toxic: जन्माष्टमी में ‘हनुमान अंश’ का धमाल, ‘मिर्जापुर’ भी नहीं रोक पाई रफ्तार, ‘टॉक्सिक’ का GAME OVER!

Hanuman Ansh Vs Toxic: जन्माष्टमी में ‘हनुमान अंश’ का धमाल, ‘मिर्जापुर’ भी नहीं रोक पाई रफ्तार, ‘टॉक्सिक’ का GAME OVER!

Hanuman Ansh Vs Toxic: जन्माष्टमी में 'हनुमान अंश' का धमाल, 'मिर्जापुर' भी नहीं रोक पाई रफ्तार, 'टॉक्सिक' का GAME OVER!

हनुमान अंश का कारोबार

Hanuman Ansh Vs Toxic: पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की शुरुआत जबरदस्त रही है. लेकिन उस पिक्चर के आने के बाद भी ‘हनुमान अंश’ के कारोबार में कोई कमी नहीं आई है. जी हां, फिल्म को रिलीज हुए 29 दिन पूरे हो गए हैं. जबकि, यश की ‘टॉक्सिक’ का खेल पूरी तरह से बिगड़ गया है. बेहद कम बजट में बनी इस फिल्म ने ‘वर्ड ऑफ माउथ’ के दम पर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है. पिक्चर लगभग 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. वहीं, ‘टॉक्सिक’ अबतक अपना बजट नहीं निकाल पाई है,लेकिन नहीं निकाल पाती तो फिर फ्लॉप कैटेगरी में आ जाएगी.

सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. ‘हनुमान अंश’ ने 29वें दिन 10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं, फिल्म ने बीते दिन टोटल 5,055 शोज बुक किए हैं और ऑक्यूपेंसी 47 परसेंट रही है. जबकि, फिल्म का नेट कलेक्शन 82.88 करोड़ रुपये हो चुका है. इसी के साथ ही फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 97.77 करोड़ पहुंचा है. जल्द ही फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी, जो कि किसी माइलस्टोन से कम नहीं है. जी हां, फिल्म के लिए बीते 7 दिन कितने शानदार रहे हैं, आइए आपको बताते हैं.

‘हनुमान अंश’ के पिछले शानदार 7 दिन

दरअसल ‘हनुमान अंश’ ने 29वें दिन 10 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, 28वें दिन का कारोबार 11 करोड़ रुपये और 27वें दिन का कलेक्शन 7.75 करोड़ रुपये रहा था. जबकि, 26वें दिन फिल्म ने 8 करोड़ रुपये से ज्यादा बिजनेस किया था. इसके अलावा पिछले कई दिनों से फिल्म करोड़ों में कारोबार कर रही है. फिल्म को अब भी उतना ही प्यार मिल रहा है. दरअसल ‘मिर्जापुर:द मूवी’ ने पहले ही दिन 20 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए हैं. पर उस पिक्चर के आने के बाद भी फिल्म के कलेक्शन में किसी तरह की कोई कमी नहीं आई है. फिल्म अपने बजट से कई गुना ज्यादा का कारोबार पहले ही कर चुकी है.

‘टॉक्सिक’ का बिगड़ गया पूरा खेल

यश की ‘टॉक्सिक’ ने बीते दिन 1.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. साथ ही शोज की संख्या 2253 रही है और इसी के साथ ही फिल्म ने 287 करोड़ रुपये छाप लिए हैं. जबकि, पिक्चर का नेट कलेक्शन अब 241.05 करोड़ रुपये हो गया है. ओवरसीज से बीते दिन 0.50 लाख का बिजनेस किया है. साथ ही वहां से पिक्चर ने कुल 43.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है. जबकि, वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 331 करोड़ के पार जा चुका है. देखना होगा कि इस वीकेंड से फिल्म कितना कमाई कर पाती है.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है.

हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है.

उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *