‘हनुमान अंश’ और ‘टॉक्सिक’
Hanuman Ansh Vs Toxic: अब फाइनली ‘मिर्जापुर: द मूवी’ भी थिएटर्स में आ चुकी है, जिसके बाद ‘टॉक्सिक’ के लिए और भी मुश्किलें होने वाली हैं. पिक्चर को कमाई करने में पहले से ज्यादा दिक्कत होगी. फिलहाल ‘हनुमान अंश’ और ‘टॉक्सिक’ कमाई कर रही है. लेकिन 2 करोड़ रुपये में बनी ‘हनुमान अंश’ का अब भी जलवा कायम है. जी हां, फिल्म वीक डेज में भी छप्परफाड़ कमाई कर रही है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. अब नई रिलीज के बाद इस पिक्चर पर कितना असर पड़ेगा, यह देखने में अभी वक्त है. पर फिलहाल ‘टॉक्सिक’ को पीछे छोड़कर फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने ज्यादा कमाई कर ली है. जानिए दोनों फिल्मों ने कितने करोड़ का कारोबार किया है.
फाइनली सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिससे पता लगा कि ‘हनुमान अंश’ ने बीते दिन यानी 28वें दिन 11 करोड़ रुपये कमाए हैं. साथ ही टोटल शोज की संख्या 7,055 रही है. वहीं, गुरुवार को कमाई में 41.9 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है. जो कि एक दिन पहले 7.75 करोड़ रुपये यानी कम था. इसी के साथ ही फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 85.97 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, नेट कमाई 72.88 करोड़ हो गई है. दरअसल फिल्म का कुछ दिनों पहले ही करोड़ों में कलेक्शन पहुंचा है, उससे पहले लाखों में ही कमा रही थी.
इस साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म
पहले धुरंधर ही इस साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली पिक्चर थी, पर अब ‘हनुमान अंश’ बन गई है. जी हां, फिल्म का बजट 1.8 और 2 करोड़ रुपये के आसपास था. वहीं, फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी. दरअसल इस पिक्चर की शुरुआत में कमाई बहुत कम थी. पर लोगों ने जब यह फिल्म देखी और उसके बाद सोशल मीडिया पर तारीफ करनी शुरू की, जिससे और ज्यादा संख्या में दूसरे लोग फिल्म देखने के लिए पहुंचे. वहीं, वर्ड ऑफ माउथ इस फिल्म के लिए काफी फायदेमंद रहा. पिछले सात दिन में पिक्चर ने जितने कमाए हैं, वो जान लीजिए.



