IPL 2027: कौन होगा मुंबई इंडियंस का नया कप्तान? ये दो खिलाड़ी रेस में सबसे आगे, आखिर किसकी लगेगी लॉटरी! – IPL 2027 Hardik Pandya Told Trade Might Not Happen Rohit Sharma To Pick Next MI Captain said by Report Aksp

IPL 2027: कौन होगा मुंबई इंडियंस का नया कप्तान? ये दो खिलाड़ी रेस में सबसे आगे, आखिर किसकी लगेगी लॉटरी! – IPL 2027 Hardik Pandya Told Trade Might Not Happen Rohit Sharma To Pick Next MI Captain said by Report Aksp

आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) की टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. ऐसी खबरें आ रही थी कि हार्दिक पंड्या को मुंबई की टीम ऑक्शन से पहले ट्रेड कर सकती है. अब इस मामले पर नई अपडेट सामने आई है.

हालांकि, अब हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में ही रुके जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं. ऐसे में सबसे दिलचस्प सवाल ये है कि टीम का नया कप्तान कौन होगा? 

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट अब नए सिरे से टीम को आगे ले जाने की तैयारी कर रहा है. रोहित शर्मा ने मुंबई को 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जिताई है, लेकिन अब वो दोबारा कप्तान बनने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं. 

हालांकि, नया कप्तान चुनने में वो मैनेजमेंट के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. फिलहाल कप्तानी की रेस में दो नाम सबसे आगे चल रहे हैं. युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा और यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह में से किसी एक खिलाड़ी को अगले सीजन के लिए मुंबई की टीम कप्तान घोषित कर सकती है.

हार्दिक पंड्या के ट्रेड का क्या हुआ?

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को दूसरी टीम में भेजने की काफी कोशिशें की. मुंबई की कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से भी बात हुई थी. केकेआर ने बदले में ऑस्ट्रेलिया के कैमरुन ग्रीन को देने की पेशकश की थी, लेकिन ग्रीन की फिटनेस और वर्कलोड को लेकर मुंबई को शक था, इसलिए ये डील नहीं हो पाई.

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ भी बातचीत हो सकती है, लेकिन चेन्नई पहले अपना नया हेड कोच तय करने में लगी है. ऐसे में सूत्रों का कहना है कि अगर कोई अच्छी डील नहीं मिलती है तो हार्दिक को एक और सीजन के लिए मुंबई में ही रुकना पड़ सकता है.

सूर्यकुमार यादव रहेंगे टीम का हिस्सा? 

फैन्स के लिए राहत की बात ये है कि सूर्यकुमार यादव (SKY) मुंबई इंडियंस के साथ ही रहेंगे. भले ही 2026 का सीजन उनके लिए कुछ खास नहीं रहा, लेकिन टीम मैनेजमेंट उन्हें छोड़ने वाला नहीं है. मुंबई की टीम ‘वन फैमिली’ के फॉर्मूले पर चलती है और वो एक खराब सीजन की वजह से अपने इतने बड़े मैच विनर को बाहर नहीं करेंगे.

महेला जयवर्धने भी अगले साल के लिए टीम के हेड कोच बने रहेंगे. चूंकि आईपीएल 2027 के बाद एक मेगा ऑक्शन होना है, इसलिए मुंबई इंडियंस इस बार टीम में बहुत ज्यादा बड़े बदलाव करने से बच रही है.
 

—- समाप्त —-

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *