KING: पापा शाहरुख खान की ‘किंग’ में सुहाना खान मचाएंगी धमाल, स्पेशल डांस नंबर की तैयारी हो गई पूरी?

KING: पापा शाहरुख खान की ‘किंग’ में सुहाना खान मचाएंगी धमाल, स्पेशल डांस नंबर की तैयारी हो गई पूरी?

KING: पापा शाहरुख खान की ‘किंग’ में सुहाना खान मचाएंगी धमाल, स्पेशल डांस नंबर की तैयारी हो गई पूरी?

किंग पर क्या अपडेट आया?

KING: शाहरुख खान को फिर से बड़े पर्दे पर देखने का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर उन्होंने एक के बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं. अब शाहरुख खान वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. ऐसी जानकारी है कि फिल्म का काम पूरा कर लिया गया है. साथ ही यह इसी साल दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म से शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान अपना थिएट्रिकल डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म को लेकर एक और बड़ा और दिलचस्प अपडेट सामने आया है. ऐसी चर्चा है कि ‘किंग’ में सुहाना खान का एक धमाकेदार डांस नंबर भी जोड़ा गया है.

हाल ही में पता लगा कि, पीयूष भगत और शाजिया समजी ‘किंग’ के एक गाने को कोरियोग्राफ करेंगे. इस नए गाने से शाहरुख ‘किंग’ को एक मजबूत म्यूजिकल पहचान भी मिली है. दरअसल सचिन-जिगर गाने कंपोज कर रहे हैं, जबकि अनिरुद्ध रविचंदर बैकग्राउंड स्कोर और मेन थीम तैयार कर रहे हैं. खुद पीयूष भगत ने ही इस बारे में जानकारी शेयर की है. जो कि दिखाता भी है कि यह मौका दोनों के लिए कितना अहम है.

‘किंग’ में सुहाना का स्पेशल डांस नंबर

दरअसल पीयूष भगत ने लिखा- ”अगला प्रोजेक्ट यही है… #PS #SRK अब हम सुकून से रिटायर हो सकते हैं. बॉलीवुड में कुछ हासिल करने आए थे, और अब इससे बड़ा और क्या हो सकता है? सबका शुक्रगुजार रहूंगा कि उन्होंने हम पर तब भरोसा किया, जब इतने बड़े लोगों ने कभी भरोसा नहीं किया था. उन्हें हमारे दिल की गहराइयों से ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं. अब गानों के इंटरनेट पर आने का इंतजार कीजिए, क्योंकि यह ‘किंग ऑफ बॉलीवुड’ का प्रोजेक्ट है.”

हाल ही में यह जानकारी भी मिली कि KING का नया गाना सुहाना खान पर फिल्माया जाएगा. इसलिए यह तुरंत फिल्म के सबसे हाइलाइटेड हिस्सों में से एक है. दरअसल ‘किंग’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. इसकी स्टार कास्ट में शाहरुख खान, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा और समेत कई नाम शामिल हैं.

बताते चलें कि सुहाना खान ने 2023 में नेटफ्लिक्स पर आई ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. अब ‘किंग’ उनकी अगली फिल्म है और यह उन्हें मेनस्ट्रीम थिएटर वाली फिल्मों की दुनिया में ले जाएगी. इसलिए, इस नए डांस ट्रैक का शामिल होना उनके शुरुआती फिल्मी सफर में खास है.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है.

हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है.

उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *